{"_id":"63406139ae33b03af445ef0d","slug":"cng-price-hike-in-delhi-ncr-by-tree-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी के दामों में इजाफा, नई दरें लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी के दामों में इजाफा, नई दरें लागू
Sat, 08 Oct 2022 12:15 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:15 AM IST
सार
दाम बढ़ने से न केवल वाहन चालकों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा बल्कि कैब से यात्रा करने वालों को भी अब अधिक चार्ज देना होगा।
विज्ञापन
सीएनजी स्टेशन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
नई कीमत लागू होने के बाद दिल्ली में प्रति किलो सीएनसी की कीमत 78.61 रुपये हो जाएगी, जो पहले 75.61 रुपये थी। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में नई दरें लागू होते ही सीएनजी प्रति किलो 81.17 रुपये में हो जाएगी, जो अब तक 78.17 रुपये थी।
विज्ञापन
इसी के साथ आज से घरेलू पीएनजी के दाम भी अब दिल्ली में 53.59 रुपये प्रति एससीएम हो गए हैं। गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पीएनजी 53.46 जबकि गुरुग्राम में 51.79 रुपये प्रति एससीएम मिलेगी। दाम बढ़ने से न केवल वाहन चालकों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा बल्कि कैब से यात्रा करने वालों को भी अब अधिक चार्ज देना होगा।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर के साथ अन्य शहरों में पीएनजी के दाम इस तरह से हैं...
- करनाल-रेवाड़ी- 52.40
- मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली- 56.97
- अजमेर, पाली, राजसमंद- 59.23
- कानपुर, हमीरपुर, फतेहपुर- 56.10 रुपये प्रति एससीएम