फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CNG piped cooking gas price cut by up to Rs six in Delhi

CNG-PNG Price Down: दिल्ली-NCR में सीएनजी-पीएनजी के घटे दाम, जानें अब क्या होगी नई कीमत

Sat, 08 Apr 2023 08:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 08 Apr 2023 08:18 PM IST
सार

बीते दो सालों में सीएनजी की कीमतों में 80 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की जा चुकी थी। 

विज्ञापन
CNG piped cooking gas price cut by up to Rs six in Delhi
दिल्ली-एनसीआर में सस्ती होगी सीएनजी-पीएनजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में दो साल बाद सीएनजी और पीएनजी के दाम में कटौती की गई। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिडेट ने शनिवार को सीएनजी और पीएनजी के दाम घटाने की घोषणा की। अब राजधानी में यह दोनों छह रुपये प्रति किलो सस्ती मिलेगी। जल्द ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी सीएनजी के दाम घटाए जाएंगे। नई दरें रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो जाएंगी।

विज्ञापन

ये होंगी नई दरें
दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 79.56 रुपये से घटकर 73.59 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। घरेलू रसोई में पाई जाने वाली गैस (पीएनजी) की दरों को दिल्ली में 53.59 रुपये प्रति घन मीटर से घटाकर 48.59 रुपये प्रति मानक क्यूबिक मीटर कर दिया गया है। गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में आईजीएल की सीएनजी का रेट अभी तक 82.12 रुपये प्रति किलो था, जो अब घटकर रविवार सुबह से 77.20 रुपए हो जाएगा। वहीं नोएडा में अब 81.17 रुपये की जगह सीएनजी 77.20 रुपए किलो मिलेगी। गुरुग्राम में भी अब 87.89 से घटकर 82.62 रुपये प्रति किलो सीएनजी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल में 80 फीसदी से अधिक बढ़ी सीएनजी की कीमत
बीते दो सालों में सीएनजी की कीमतों में 80 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की जा चुकी थी। अप्रैल 2021 से दिसंबर 2022 के बीच 15 बार सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई। बता दें कि अप्रैल 2021 से सीएनजी की कीमत 36.16 रुपये प्रति किलो थी। सीएनजी की कीमतों में पिछली बार 17 दिसंबर 2022 को बढ़ोतरी की गई थी।

विज्ञापन

पीएनजी की कीमत में हुई 10 गुना की बढ़ोतरी 
इसी तरह सात अगस्त 2021 से आठ अक्टूबर 2022 के बीच पीएनजी की दरों में 10 गुना की बढ़ोतरी हुई। कुल कीमत में 24.09 रुपये प्रति मानक क्यूबिक मीटर की बढ़ोतरी हुई।

अब हर महीने बदलेगा सीएनजी-पीएनजी का भाव
गैस की कीमतों में निर्धारण से संबंधित नए फॉर्मूले (घरेलू प्राकृतिक गैस की प्राइसिंग के फॉर्मूले में बदलाव के बाद) से संबंधित सरकार के एक अलग गजट नोटिफिकेशन के अनुसार प्राकृतिक गैस की न्यूनतम कीमत 4 डॉलर प्रति mmBtu और कैप के साथ अधिकतम कीमत 6.5 डॉलर प्रति mmBtu होगी। सीलिंग अगले दो वर्षों यानी वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 तक जारी रहेगी उसके बाद प्रति वर्ष कीमतों में 0.25 डॉलर प्रति mmBTu का इजाफा किया जाएगा। कीमतों में अब साल में दो बार संशोधन के बजाय, हर महीने संशोधित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed