फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Yogi to inaugurate Noida-Greno metro today

सीएम योगी आज करेंगे नोएडा-ग्रेनो मेट्रो का उद्घाटन, कई परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास

Fri, 25 Jan 2019 05:09 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: sapna singla Updated Fri, 25 Jan 2019 05:09 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi to inaugurate Noida-Greno metro today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा के सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर की एक्वा लाइन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, ग्रेटर नोएडा के ग्रेनो डिपो स्टेशन पर नोएडा की छह परियोजनाओं का लोकार्पण और तीन का शिलान्यास भी करेंगे। एक्वा लाइन का उद्घाटन दोपहर 12:35 बजे होगा।

विज्ञापन




मेट्रो के उद्घाटन के बाद योगी सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन से 20 मिनट के मेट्रो का सफर तय करने के बाद ग्रेनो डिपो मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे। यहां वह नोएडा की छह परियोजनाओं यमुना पर नया पुल, सेक्टर-33 शिल्पहाट, सेक्टर-108 ट्रैफिक पार्क, सेक्टर-94 कमांड कंट्रोल सेंटर, शाहदरा ड्रेन पर पुलों का चौड़ीकरण और सेक्टर-62 के मातृ एवं बाल सदन का लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा योगी नोएडा में सेक्टर-14ए चिल्ला रेगुलेटर से एमपी-3 रोड पर महामाया फ्लाईओवर तक बनने वाले एलिवेटेड रोड, डीएससी रोड पर अगाहपुर से स्पेशल इकोनोमिक जोन (एसीईजेड) तक बनने वाले एलिवेटेड रोड और सेक्टर-51, 52, 71 एवं 72 चौराहे पर अंडरपास का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed