फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Yogi to inaugurate Noida-Greno Metro on 25 january

सीएम योगी 25 को करेंगे नोएडा-ग्रेनो मेट्रो का उद्घाटन, ओप्पो प्लांट का रखेंगे आधारशिला

Fri, 18 Jan 2019 06:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Jan 2019 06:28 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi to inaugurate Noida-Greno Metro on 25 january
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ अब तक वह छह बार नोएडा आ चुके हैं। सातवीं बार 25 जनवरी को नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो के अलावा अन्य प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। सबसे पहले सीएम ने बॉटेनिकल गार्डेन से सरिता विहार मेट्रो रूट का उद्घाटन करने से पूर्व निरीक्षण के लिए 23 दिसंबर 2017 को पहली बार नोएडा की जमीन पर पैर रखा था। इसके बाद 25 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मेट्रो रूट का उद्घाटन किया था। 8 जुलाई 2018 को सेक्टर-81 स्थित सैमसंग कंपनी का दौरा किया था और 9 जुलाई को उन्होंने पीएम मोदी व दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के साथ दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल निर्माण करने वाली सैमसंग कंपनी का उद्घाटन किया था। इसके बाद जीबीयू के दीक्षांत समारोह व युवा महोत्सव में आ चुके हैं। 

विज्ञापन


पश्चिमी यूपी की राजनीति को प्रभावित करता है सीएम का दौरा
नोएडा व ग्रेटर नोएडा में जब जब सीएम का दौरा होता है तो पश्चिमी यूपी की राजनीति को प्रभावित करता है। राजधानी के नजदीक होने व औद्योगिक क्षेत्र के नाते नोएडा-ग्रेटर नोएडा को काफी महत्व है। अब लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। साथ ही विपक्षी दल गठबंधन कर रहे हैं। इसकी काट करने के लिए विकास कार्य और योगी के बार-बार दौरे ही लोगों को प्रभावित करेंगे। 
विज्ञापन


ओप्पो प्लांट और ईएमसी का भी शिलान्यास करेंगे सीएम 
25 जनवरी को नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो के उद्घाटन के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) का शिलान्यास करेंगे। टेग्ना के साथ मिलकर ओप्पो ने संयुक्त रूप से यह ईएमसी बनाई है। सीएम ओप्पो कंपनी के प्लांट की भी नींव रखेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-6 स्थित साइट पर ओप्पो की नींव रखेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ईएमसी के तहत ओप्पो ने 3 मार्च 2017 को प्लॉट की रजिस्ट्री कराई थी। कंपनी को यह प्लॉट 145 करोड़ रुपये में आवंटित हुआ है। कंपनी ने इसमें 1000 करोड़ रुपये के निवेश की बात कही है। साथ ही 30 हजार युवाओं को रोजगार का दावा किया है। यह प्लांट 2020 में चालू करने का लक्ष्य है। इसी प्लांट का शुभारंभ करने सीएम योगी आदित्यनाथ ग्रेनो आएंगे। बता दें, कि आने वाले दिनों में ग्रेटर नोएडा की पहचान मोबाइल कंपनियों के हब के रूप में होगी। ओप्पो के अलावा वीवो, माइक्रोटेक, इंटेक्स सहित सहित चार मोबाइल कंपनियां भी प्लांट लगा रही हैं। इनसे करीब 4000 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 50,000 युवाओं को रोजगार मिलेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed