पीएम का कार्यक्रम सफल होने पर सीएम योगी ने की अफसरों की तारीफ, समय से पहले हुई स्कूलों की छुट्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री का नोएडा में कुछ माह के अंदर दो बार सफल कार्यक्रम होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुशी जाहिर की और अफसरों की तारीफ भी की। अधिकारियों ने भी कार्यक्रम के सफल होने के बाद से राहत की सांस ली।
दरअसल, 25 दिसंबर 2017 को एमिटी यूनिवर्सिटी और 9 जुलाई 2018 को सैमसंग कंपनी में प्रधानमंत्री के कार्र्यक्रम हुए। दोनों ही कार्यक्रम सीएम ने प्रतिष्ठा से जोड़कर नोएडा में आयोजित किया।
एमिटी में हुए कार्यक्रम के लिए कुछ देर के लिए पीएम की फ्लीट को रुकना पड़ा, मगर इस बार किसी भी तरह की चूक न होने की बात कही जा रही है। इस बार कोरिया के राष्ट्रपति कार्यक्रम में आ रहे थे । ऐसे में किसी तरह की चूक देश की प्रतिष्ठा पर भारी पड़ सकती थी।
इसलिए सीएम रविवार को भी एक घंटे तक सैमसंग कंपनी में रहे और तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। सोमवार को भी प्रधानमंत्री और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के आने से करीब एक घंटे पहले पहुंच गए। पीएम के काफिले के सैमसंग आने से पहले ही करीब 15 मिनट तक गेट पर उनका इंतजार किया।
अधिकारियों की मानें तो इस बार सीएम ने शासन और मंडल से लेकर जिले तक के अधिकारियों की तारीफ की है। योगी ने कहा है कि सभी ने काफी मेहनत करके इस कार्यक्रम को सफल बनाया है।
समय से पहले हुई स्कूलों की छुट्टी
नोएडा में पीएम और सीएम के कार्यक्रम के चलते सोमवार को अधिकतर स्कूलों की छुट्टी समय से पहले कर दी गई। नोएडा के स्कूलों में पढ़ने वाले ग्रेटर नोएडा के छात्रों और ग्रेटर नोएडा के स्कूलों में पढ़ने वाले नोएडा के छात्रों की एक घंटे पहले छुट्टी दे दी गई थी।
ट्रैफिक विभाग की तरफ से स्कूलों को समय से पहले छुट्टी करने के निर्देश दिए गए थे। ताकि सड़कों पर ट्रैफिक कम हो सके और स्कूल बस समय से पहले निकल जाए। नोएडा के स्कूलों में बहुत से ग्रेटर नोएडा में रहने वाले छात्र पढ़ने के लिए आते हैं।
वहीं, ग्रेटर नोएडा के स्कूलों में नोएडा से बहुत छात्र जाते हैं। अधिकतर स्कूलों की 2 बजे के बाद ही छुट्टी होती है। उसके बाद स्कूल से बस निकलने में बहुत समय लग जाता है। ट्रैफिक विभाग किसी तरह की चुक नहीं चाहता था, इसलिए स्कूलों को समय से पहले स्कूलों की छुट्टी करने के लिए कहा था। ब्यूरो