{"_id":"5b20a8544f1c1baf6e8b7d8f","slug":"cm-yogi-cabinet-approves-five-decisions-related-to-noida-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी कैबिनेट बैठक में नोएडा एयरपोर्ट से जुड़े पांच फैसलों को मंजूरी, अक्तूबर में रखी जाएगी आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कैबिनेट बैठक में नोएडा एयरपोर्ट से जुड़े पांच फैसलों को मंजूरी, अक्तूबर में रखी जाएगी आधारशिला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
जेवर में प्रस्तावित नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट एक कदम और आगे बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा एयरपोर्ट बनाने के लिए गठित कंपनी को मंजूरी दे दी है। कंपनी में सभी सदस्यों की अंशधारिता तय करते हुए टेक्नो इकोनॉमिक फिजिबिलिटी रिपोर्ट (टीईएफआर) को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
ग्लोबल बिडिंग से कंपनी का चयन कर इसका निर्माण करने का भी निर्णय हुआ है। यमुना प्राधिकरण के मुताबिक, मंगलवार को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें एयरपोर्ट से जुड़े पांच फैसलों पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। पहली, एयरपोर्ट बनाने के लिए कंपनी के गठन को स्वीकृति दे दी है। उसका एमओयू अनुमोदित हो गया है।
दूसरा, कंपनी में सभी सदस्यों उत्तर प्रदेश सरकार, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यीडा की अंशधारिता तय हो गई है। प्रदेश सरकार व नोएडा प्राधिकरण की हिस्सेदारी (37.5-37.5 फीसदी) अधिक है, जबकि ग्रेटर नोएडा व यीडा की हिस्सेदारी (12.5-12.5 फीसदी) कम है। तीसरा, कंपनी के सात सदस्यीय निदेशक मंडल पर भी कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।

मुख्य सचिव इसके अध्यक्ष व बाकी छह सदस्य होंगे, जिनमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यीडा के अलावा नागरिक उड्डयन विभाग, औद्योगिक विकास विभाग व वित्त विभाग शामिल हैं।
चौथा, एयरपोर्ट के लिए पीडब्ल्यूसी कंपनी की तरफ से तैयार की गई टीईएफआर भी मंजूर कर ली गई है। पांचवां, ग्लोबल बिड से कंपनी का चयन कर निर्माण कराया जाएगा।
कैबिनेट से इस औपचारिकता के पूरी होने पर पर्यावरण से जुड़ी एनओसी लेकर जुलाई में टेंडर निकालने का रास्ता भी साफ हो गया है। एयरपोर्ट की आधारशिला अक्तूबर में रखे जाने का लक्ष्य है।

ज्वाइंट वेंचर कंपनी की अंशधारिता
उत्तर प्रदेश सरकार 37.5 प्रतिशत
नोएडा 37.5 प्रतिशत
ग्रेटर नोएडा 12.5 प्रतिशत
यीडा 12.5 प्रतिशत
ये हैं निदेशक मंडल
मुख्य सचिव चेयरमैन
निदेशक सिविल एविएशन सदस्य
सीईओ नोएडा सदस्य
सीईओ ग्रेटर नोएडा सदस्य
सीईओ यीडा सदस्य
सचिव, औद्योगिक विकास विभाग सदस्य
सचिव, वित्त विभाग सदस्य
नोएडा 37.5 प्रतिशत
ग्रेटर नोएडा 12.5 प्रतिशत
यीडा 12.5 प्रतिशत
ये हैं निदेशक मंडल
मुख्य सचिव चेयरमैन
निदेशक सिविल एविएशन सदस्य
सीईओ नोएडा सदस्य
सीईओ ग्रेटर नोएडा सदस्य
सीईओ यीडा सदस्य
सचिव, औद्योगिक विकास विभाग सदस्य
सचिव, वित्त विभाग सदस्य