{"_id":"5a3dcc724f1c1b3c3d8bf6ee","slug":"cm-yogi-adityanath-will-visit-noida-today-for-inspection-public-meeting-palace-and-metro-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधविश्वास तोड़ योगी आज पहुंचेंगे नोएडा, पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधविश्वास तोड़ योगी आज पहुंचेंगे नोएडा, पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Sat, 23 Dec 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नोएडा पहुंचेंगे और मेट्रो स्टेशन के अलावा जनसभा स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह मीडिया से भी रूबरू हो सकते हैं और कि नोएडा के किसी भी प्रोजेक्ट या गांव का मुआयना भी कर सकते हैं। इसको लेकर प्राधिकरण, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी देर रात तक तैयारी में लगे रहे।
विज्ञापन
25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो की मजेंटा लाइन का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद वह एमिटी यूनिवर्सिटी में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के आने से पहले शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ बागपत में सभा को संबोधित करने के बाद 2:55 बजे बॉटेनिकल गार्डन पर हेलिकाप्टर से उतरेंगे।
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद सीएम कार से एमिटी पहुंचेंगे और आला अधिकारियों के साथ प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बाद में मीडिया से रूबरू होकर 4:40 बजे फिर बॉटेनिकल गार्डन पहुंचकर वहां से लौट जाने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
काले कपड़े वालों को रोका जाएगा
अधिकारिक सूत्रों की मानें तो नोएडा में किसान और निवेशकों के अलावा कुछ अन्य लोग भी परेशान हैं इसलिए सीएम के कार्यक्रम में जाने वाले ऐसे लोगों पर नजर रहेगी जिनके पास काले रंग के कपड़े हैं और जिसे उतारा जा सकता है। अधिकारियों की मानें तो सचेत किया जा रहा है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति काले रंग का कपड़ा पहनकर आए तो उसे दूर रखा जाए।