फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm yogi adityanath visited airport and rally spot 

एयरपोर्ट और सभा स्थल की तैयारियों को सीएम ने परखा, अधिकारियों को साथ की बैठक

Thu, 07 Mar 2019 04:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2019 04:33 AM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath visited airport and rally spot 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
पीएम के उद्घाटन कार्यक्रम से दो दिन पहले बुधवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिकंदरपुर गांव स्थित सभा स्थल और हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल के निर्माण कार्यो का जायजा लिया। सीएम ने तैयारी को लेकर अधिकारियों से बात की। 
विज्ञापन


साथ ही दो मोबाइल एंबुलेंस को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं एसपीजी की डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक टीम ने सभा स्थल की चेकिंग की। उधर एसपीजी के डीआईजी के सख्त निर्देशों के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने शेष बचे कार्यों को समय से पूरा करने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी है।
विज्ञापन


आठ मार्च को हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल और दिलशाद गार्डन टू शहीद स्मारक मेट्रो का उद्घाटन करने आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। कार्यक्रम का जायजा लेने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की गाड़ियों का काफिला सुबह करीब 12 बजे सिकंदरपुर स्थित एयरपोर्ट टर्मिनल पहुंचा। सबसे पहले सीएम ने एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने सीएम को तैयारी को लेकर जानकारी दी। यहां अधिकारियों के साथ करीब 15 मिनट की बैठक के बाद सीएम सभा स्थल के लिए टीम के साथ रवाना हुए। सभा स्थल पहुंचे सीएम ने मंच और तीनों पंडाल का भी निरीक्षण किया। सीएम ने कार्यक्रम की तैयारी को देख समय से काम पूरा करने की बात कही। 

अधिकारियों से उन्हें समय से काम पूरा हो जाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद सीएम ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और विधायकों से भी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। इसके बाद सीएम का काफिला वापस एयरपोर्ट पहुंचा।   

 

एसपीजी की डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ता ने की जांच

बुधवार सुबह करीब दस बजे एसपीजी की डॉग स्क्वायड टीम और बम निरोधक टीम सभा स्थल पर पहुंची। दोनों टीमों ने सुरक्षा का जायजा लिया। बम निरोधक टीम ने मशीनों से मंच, तीनों पंडाल और आसपास जांच की। टीम ने पीएम के आने और जाने वाले मार्ग के आसपास भी चेकिंग की। वहीं डॉग स्क्वॉयड टीम ने सभास्थल के चप्पे चप्पे की चेकिंग की। 

समय पर पूरा होगा सभा स्थल का काम

सभा स्थल पर काम पूरा करने को लेकर 50 और कर्मचारी बुलाए हैं। बुधवार तक सभा स्थल का करीब 75 फीसदी तक काम पूरा हो चुका था। सभास्थल में तीनों पंडाल बनकर तैयार हो चुके हैं। वहीं मंच का काम भी करीब 80 फीसदी पूरा हो गया है। 

दीवार तोड़कर बनाया गेट

शुक्रवार को पीएम का काफिला एयरपोर्ट के पीछे वाले रास्ते से आएगा। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कारीगर लगाकर बुधवार को दीवार तोड़कर रात भर काम चलाकर गेट बनाया है। वहीं एसपीजी के डीआईजी की डांट के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी है। एयरपोर्ट पर दिन रात काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed