{"_id":"5e82ced28ebc3e6fd43b56e9","slug":"cm-yogi-adityanath-visit-ghaziabad-live-updates-to-see-preparations-of-fight-with-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चार मिनट में ही गाजियाबाद आकर रवाना हो गए मुख्यमंत्री, संतोष मेडिकल कॉलेज का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मिनट में ही गाजियाबाद आकर रवाना हो गए मुख्यमंत्री, संतोष मेडिकल कॉलेज का लिया जायजा
Tue, 31 Mar 2020 12:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 31 Mar 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी के गाजियाबाद दौरे की तैयारी जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप और उससे बचाव को प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री का दौरा जारी है। गौतमबुद्ध नगर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गाजियाबाद पहुंचे। हालांकि प्रस्तावित कार्यक्रम की बजाय महज 4 मिनट में ही गाजियाबाद से रवाना हो गए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गौतमबुद्ध नगर दौरे के दौरान कोविड-19 को लेकर लापरवाही बरतने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम को कड़ी फटकार लगाई थी। इसी के चलते गाजियाबाद दौरे के मद्देनजर यहां का पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखाई दिया।
विज्ञापन
देर रात तक पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री के दौरे के अनुसार निर्धारित स्थानों की तैयारियों में जुटे रहे। प्रशासनिक कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुबह 10 बजे संतोष मेडिकल कॉलेज पहुंचना था।
विज्ञापन
उसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड करवाना कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेनी थी और फिर कवि नगर स्थित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण करना था। जहां से जरूरतमंदों के लिए की जा रही भोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण और समीक्षा करनी थी।
मुख्यमंत्री सुबह 10:31 बजे संतोष मेडिकल कॉलेज पहुंचे और महज 4 मिनट में ही यहां से हिंडन एयरबेस के लिए रवाना हो गए। अचानक कार्यक्रम परिवर्तित देख गाजियाबाद जिला पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।