फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Yogi Adityanath in Gautambuddh Nagar to inaugurate many projects in Noida

नोएडा: सीएम योगी के दौरे का दूसरा दिन, 2821 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Mon, 02 Mar 2020 12:15 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 02 Mar 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath in Gautambuddh Nagar to inaugurate many projects in Noida
CM Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला

गौतमबुद्ध नगर के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह नोएडा सेक्टर-38ए स्थित बॉटेनिक गार्डन मल्टीलेवल कार पार्किंग पहुंचे। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम आज सुबह 10:30 बजे शुरू होना था, जो एक घंटे देरी से शुरू हुआ। 

विज्ञापन


इस दौरान गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने ऐतिहासिक काम किया है। यहां सीएम योगी ने नोएडा प्राधिकरण की 2821 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और 9 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। 
विज्ञापन


उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया, साथ ही कहा कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा देश-दुनिया के लिए विकास का मॉडल है। यह सभी परियोजनाएं लोगों के लिए काफी फायदेमंद होंगी। लोग काफी समय से इनका इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-39 के जिला अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन स्वास्थ्य उपकरण, मशीनरी व फर्नीचर आदि की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग को करनी है। इसके बाद करीब एक माह में स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत हो जाएगी। सेक्टर-38ए स्थित बॉटेनिक गार्डन मल्टीलेवल कार पार्किंग और सेक्टर-5 में भूमिगत कार पार्किंग के संचालन के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया भी चल रही है।

रविवार को किया था पुलिस कमिश्नर कार्यालय का उद्घाटन

इससे पहले रविवार शाम को सीएम योगी ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का उद्घाटन किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि पुलिस आयुक्त प्रणाली के अच्छे परिणाम निकलेंगे। स्मार्ट पुलिसिंग और बेहतर नागरिक सुरक्षा के लिए ही नोएडा में पुलिस आयुक्त प्रणाली को शुरू किया गया है। यह प्रस्ताव सालों से पड़ा हुआ था अब इसे साकार कर दिया गया है।

पुलिस का जनता से सीधे संवाद होना चाहिए। पुलिसकर्मियों को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन, महिलाओं की समस्याओं का पुलिस प्रमुखता से समाधान करें। नोएडा व ग्रेटर नोएडा में बड़ी संख्या में महिलाएं विभिन्न सेक्टरों में काम करती हैं। इनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। 



डायल 112 की पेट्रेालिंग से लेकर फुट पेट्रोलिंग को बढ़ाने व उन पर नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि जिले में साइबर अपराध एक बड़ी समस्या है। इसके लिए नोएडा में साइबर लैब भी बनेगी। साइबर क्राइम की विवेचना करने वाले पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी जा रही है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed