फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Yogi addressed public meeting in East Delhi in support of BJP candidate

Lok Sabha Election: 'गाजियाबाद और नोएडा से दिल्ली की कर लो तुलना', दिल्ली में सीएम योगी ने आप पर बोला हमला

Mon, 20 May 2024 08:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 20 May 2024 08:07 PM IST
सार

सीएम योगी ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों मिलकर भी 400 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं। इसलिए उन्हें भय है और वे जनता से 400 पार की हकीकत पूछते हैं।

विज्ञापन
CM Yogi addressed public meeting in East Delhi in support of BJP candidate
जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली की अपनी पहली चुनावी रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब 400 पार की बात आती है, तब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को चक्कर आने लगता है। दोनों दल मिलकर भी 400 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं। उनको भय होता है। वे जनता से 400 पार की हकीकत पूछते हैं। उन्हें एक ही जवाब मिलता है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे।

विज्ञापन


योगी आदित्य नाथ सोमवार शाम पूर्वी दिल्ली लोकसभा संसदीय क्षेत्र स्थित त्रिलोकपुरी में भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के समर्थन में आयोजित सभा में बोल रहे थे। यूपी मुख्यमंत्री ने बताया कि देश में यह पहला चुनाव है, जिसके नतीजे को आम जनता के साथ पूरी दुनिया पहले से तय कर लिया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़, हरियाणा से होते हुए दिल्ली पहुंचा हूं। 11 राज्यों में रैलियां की हैं। पूरा देश भाजपा की जीत को लेकर आश्वस्त है। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के बाद राम अपने मंदिर में विराजमान हुए और अपना जन्मदिन भी मनाया। इंडिया गठबंधन वाले राम मंदिर को लेकर सवाल उठाते हैं। इसका जवाब जनता दे रही है। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की राजधानी दिल्ली को आप सरकार ने क्या बना दिया। यूपी के विकास को देखना है तो दिल्ली की तुलना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा से कर लो। 
विज्ञापन


जो पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं, वह वहां चले जाएं
आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ भारत अपने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहा है और दूसरी तरफ पाकिस्तान में 23 करोड़ लोग भूखे तड़प रहे हैं। जो लोग स्वतंत्र भारत में रहकर पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं, उन्हें इस देश में रहने का कोई हक नहीं है। वह खुद ही पाकिस्तान चले जाएं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार व पाकिस्तानियों का राग अलापने वाला गठबंधन है। भारत की आस्था और विरासत के साथ खिलवाड़ करने वाला गठबंधन है, जिसका उदाहरण सीएए को लेकर दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed