फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Sir! Save me from my wife.

'सीएम साहब! मुझे मेरी पत्नी से बचाओ..घुट रहा हूं'

Wed, 18 Nov 2015 09:47 AM IST
भोला पाण्डेय/ अमर उजाला, फरीदाबाद
भोला पाण्डेय/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 18 Nov 2015 09:47 AM IST
विज्ञापन
CM Sir! Save me from my wife.

‘सीएम साहब, मेरी पत्नी अपने प्रेमी की मदद से मुझे मरवा देना चाहती है। वह मेरी हत्या का षड्यंत्र करके कई बार मारने का प्रयास कर चुकी है। मेरी जान की रक्षा की जाए। मैं घुट-घुट कर जी रहा हूं।

विज्ञापन


पुलिस में शिकायत के बाद भी मेरी जान माल की सुरक्षा का बंदोबस्त नहीं कर रही है। मेरे जीवन को खतरा है’। यह आरोप है बल्लभगढ़ निवासी धर्मेंद्र का। उसने सीएम विंडो के जरिये मुख्यमंत्री से शिकायत कर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में धर्मेंद्र ने कहा है कि पत्नी की नीयत ठीक नहीं है। वह दो बच्चों की मां भी है। इसके बावजूद प्रेमी के साथ घूमती रहती है। टोका-टाकी करने पर वह उसी को रास्ते से हटाने की साजिश रची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पार्टी में ले जाकर पत्नी ने पिलाई जबरन शराब'

CM Sir! Save me from my wife.

प्रेमी के साथ मिलकर कई बार उसकी पिटाई करा चुकी है। उसका आरोप है कि 25 अप्रैल को पत्नी ने अपने प्रेमी को फोनकर एक पार्टी में चलने के लिए कहा। दबाव बनाकर वह उसे पार्टी में ले गई और शराब पिलाई।

नशा होने पर प्रेमी के साथ मिलकर कार में डाल दिया और आगरा नहर में डालने की कोशिश की। माफी मांगने के बाद दोनों ने उसे छोड़ा। धर्मेंद्र ने अपनी शिकायत में चर्चित इंद्राणी कांड की भी चर्चा की है।

उसका कहना है कि जिस तरह से इंद्राणी ने अपनी बेटी शीना को मीठा जहर देकर मारने की साजिश रची, उसी तरह उसकी पत्नी भी प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कराना चाहती है ताकि वह आजाद होकर घूम सके।

'प्रेमी संग पैसों की चकाचौध में खो गई पत्नी'

CM Sir! Save me from my wife.

धर्मेंद्र ने कहा है कि उसके मामले में वैज्ञानिक विधि से पत्नी की जांच की जाए। तभी उससे सच्चाई उगलवाई जा सकती है। साथ ही वह खुद किसी भी जांच प्रक्रिया से गुजरने को तैयार है। लेकिन उसे पत्नी और उसके प्रेमी की प्रताड़ना से बचाया जाए।

घूमने का बहाना है ब्यूटी पार्लर-
शिकायतकर्ता का कहना है कि पत्नी अपने प्रेमी के पैसों की चकाचौंध में खो गई है। उसकी मर्जी के बगैर प्रेमी के कहने पर ब्यूटी पार्लर खोल रखा है जबकि कभी उसने ब्यूटी पार्लर का कोर्स तक नहीं किया है।

प्रेमी के साथ घूमने का बहाना है ब्यूटी पार्लर। इसके बहाने वह रात-रातभर गायब रहती है, जबकि दो बच्चे और बूढ़ी मां घर पर भूखे प्यासे पड़े रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed