{"_id":"6ac7a202430976d9310efc0a","slug":"cm-rekha-took-stock-of-the-security-arrangements-at-the-north-campus-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-158359-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीएम रेखा ने नॉर्थ कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीएम रेखा ने नॉर्थ कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
विज्ञापन
- छात्राओं से चाय पर बातचीत कर सुनी सुरक्षा और हॉस्टल से जुड़ी समस्याएं
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार देर शाम पहुंचीं। आर्ट्स फैकल्टी के बाहर उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर रात में आने-जाने के दौरान होने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी ली। कैंपस के निरीक्षण में कई स्थानों पर अंधेरा, टूटे फुटपाथ, सीसीटीवी कैमरों की कमी और गंदगी जैसी समस्याएं सामने आईं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विद्यार्थियों की आवाजाही वाले रास्तों पर पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेड़ों की अनावश्यक शाखाओं की छंटाई कराने और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगाने को कहा। आर्ट्स, लॉ और साइंस फैकल्टी के अलावा पार्किंग और अन्य संवेदनशील हिस्सों का दोबारा निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जा सकता। निरीक्षण में सामने आई समस्याओं पर की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की जाएगी।
छात्राओं के साथ चाय पर संवाद
मुख्यमंत्री ने छात्राओं से सहज माहौल में बातचीत की और उनके साथ चाय भी पी। उन्होंने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा, परिवहन, कॉलेज और हॉस्टल से जुड़ी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने पर उनके समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेने की सलाह भी दी। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी, एमसीडी और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
टूटे फुटपाथ और सीसीटीवी पर नाराजगी
निरीक्षण के दौरान टूटे और ऊबड़-खाबड़ फुटपाथ देखकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को पूरे मार्ग का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त फुटपाथों की मरम्मत कराने और दिव्यांग विद्यार्थियों की सुविधा का ध्यान रखने को कहा। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की संख्या, उनकी कार्यशीलता और अतिरिक्त कैमरों की जरूरत वाले स्थानों की जानकारी मांगी। खराब कैमरों को दुरुस्त करने और संवेदनशील क्षेत्रों को निगरानी के दायरे में लाने के निर्देश दिए।
पुलिस गश्त और सफाई बढ़ाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने छात्राओं से रात में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती और पीसीआर की उपलब्धता के बारे में भी पूछा। छात्राओं ने बताया कि रात में महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहती हैं और जरूरत पड़ने पर पीसीआर पहुंचती है। मुख्यमंत्री ने पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन को बेहतर समन्वय से काम करने को कहा। कैंपस में गंदगी और हरियाली की कमी पर भी उन्होंने तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। छात्राओं ने पीजी और हॉस्टल से जुड़ी समस्याएं भी मुख्यमंत्री के सामने रखीं। इस पर उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार जल्द पीजी पॉलिसी लेकर आएगी, जिससे पीजी व्यवस्था के लिए जरूरी नियम और मानक तय किए जा सकेंगे।