फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha said that if we want to develop Delhi then we will have to take responsibility

Delhi: दिल्ली की जनता संकल्प ले, सीएम रेखा बोलीं- हमें जिम्मेदारी लेनी होगी...सड़क पर कूड़ा नहीं फेंकेंगे

Sat, 01 Mar 2025 10:34 PM IST
अनुज कुमार एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 01 Mar 2025 10:34 PM IST
सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की जनता से एक छोटा सा संकल्प लेने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि आज से ही संकल्प लें कि आप सड़क पर कूड़ा नहीं फेंकेंगे।

विज्ञापन
CM Rekha said that if we want to develop Delhi then we will have to take responsibility
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अगर हमें दिल्ली को सफल बनाना है, दिल्ली का विकास करना है तो हम सबको अपने कंधों पर ये जिम्मेदारी लेनी होगी कि मेरा शहर, मेरी दिल्ली, मेरी वजह से गंदी या प्रदूषित न हो। 

विज्ञापन


आगे कहा कि अगर आप आज ये छोटा सा संकल्प लें कि आप सड़क पर कूड़ा नहीं फेंकेंगे तो मैं आपसे वादा करती हूं कि आपको एक ऐसी दिल्ली मिलेगी जहां आप रहना चाहेंगे, आपको दिल्ली छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आपको गुरुग्राम-एनसीआर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सचिवालय में मदर्स ऑन व्हील्स को झंडी दिखाई
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली की महिलाओं की सरकार और समाज में सहभागिता बढ़ाएंगी। योजना के तहत महिला संगठनों के साथ पांच मार्च को विधानसभा परिसर में संवाद कार्यक्रम करेंगी। इस दौरान संगठनों से सुझाव भी लिए जाएंगे और गंभीरता से उनके क्रियान्वयन पर दिल्ली सरकार बल देगी।


मुख्यमंत्री की पहल पर होने वाले इस संवाद का उद्देश्य किसी भी योजना के बनने के दौरान महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में मदर्स ऑन व्हील्स (आउट टू हील द वर्ल्ड) को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम का मुख्य विजन भारत की मां को दुनिया से जोड़ना है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मदर्स ऑन व्हील्स प्रोग्राम के माध्यम से भारत की मां वसुधैव कुटुम्बकम् और करुणा का भाव पूरे विश्व में फैलाएंगी और दुनिया भर में बदलते पारिवारिक ढांचे और माताओं की भूमिका को समझने का भी मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed