फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm rekha performed 'Kanya Pujan' in Shalimar Bagh and bicycles distributed to 1400 girl students

सीएम का बेटियों को तोहफा: 1400 छात्राओं को साइकिलें बांटी, रेखा गुप्ता ने किया शालीमार बाग में कन्या पूजन

Fri, 16 Oct 2026 03:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 16 Oct 2026 03:17 PM IST
सार

दिल्ली की सीएम ने शुक्रवार को शालीमार बाग में कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 9 की 1400 छात्राओं को साइकिलें बांटी। ‘विद्या वाहिनी योजना’ के तहत अब तक 28,000 साइकिलें बांटी जा चुकी है। 

विज्ञापन
cm rekha performed 'Kanya Pujan' in Shalimar Bagh and bicycles distributed to 1400 girl students
सीएम ने छात्राओं को बांटी साइकिलें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को शालीमार बाग स्थित सीएम श्री स्कूल में कन्या पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाली कक्षा 9 की लगभग 1,400 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं के लिए स्कूल तक पहुंच को आसान बनाना, परिवहन संबंधी कठिनाइयों को कम करना और उन्हें अपनी शिक्षा निरंतर जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। मुख्यमंत्री ने कन्याओं का पूजन कर उनके उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना भी की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कन्या पूजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि बेटियों के प्रति सम्मान, समानता और उनके महत्व को स्वीकार करने का संदेश है। भारतीय संस्कृति में बेटियों को शक्ति, ज्ञान, करुणा और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। कन्या पूजन की वास्तविक भावना तभी सार्थक होती है, जब समाज बेटियों को सम्मान देने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा, सुरक्षा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने के समान अवसर भी प्रदान करे। बेटियां परिवार का गौरव होने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के भविष्य की आधारशिला भी हैं। उनकी प्रतिभा को निखारने, उनके सपनों को साकार करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए परिवार, विद्यालय और समाज को मिलकर प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


1,400 साइकिलें, अनगिनत सपने और आगे बढ़ने के नए अवसर
आज के कार्यक्रम के दौरान 1,400 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई है। यह पहल विशेष रूप से कक्षा 9 की छात्राओं को ध्यान में रखकर की गई है, क्योंकि यह उनकी शैक्षणिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस समय छात्राओं की आकांक्षाओं को प्रोत्साहित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और आगे की पढ़ाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है। विद्या वाहिनी योजना के अंतर्गत अब तक दिल्ली में 28,000 साइकिलों का वितरण किया जा चुका है। सरकार का लक्ष्य कुल 1.50 लाख साइकिलें वितरित करने का है।



अभिभावकों, शिक्षकों और समाज की भी अहम जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री ने बेटियों की शिक्षा को निरंतर बनाए रखने में अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए और उनकी नियमित स्कूल उपस्थिति सुनिश्चित करनी चाहिए। वहीं, शिक्षकों और विद्यालय प्रमुखों की जिम्मेदारी केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अच्छे संस्कार विकसित करना भी है। बेटियों का सशक्तीकरण केवल सरकार या विद्यालयों की जिम्मेदारी नहीं है। परिवार और समाज के हर सदस्य को यह सुनिश्चित करने के लिए योगदान देना चाहिए कि कोई बेटी शिक्षा से वंचित न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed