फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM reached office by car pooling, Kapil Mishra by metro Sandeep Kumar travel by bus

सीएम ने की कारपूलिंग, कपिल मिश्रा ने पकड़ी मेट्रो संदीप कुमार ने किया बस से सफर

Tue, 19 Apr 2016 04:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Apr 2016 04:58 AM IST
विज्ञापन
CM reached office by car pooling, Kapil Mishra by metro Sandeep Kumar travel by bus
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सम विषम फॉर्मूले को लेकर सोमवार को सरकार के मंत्रियों ने ही कारपूलिंग और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का इस्तेमाल किया। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ परिवहन मंत्री गोपाल राय संग पूलिंग करके कार्यालय पहुंचे।

विज्ञापन


केजरीवाल की कार का नंबर विषम है, इसलिए उन्होंने कारपूलिंग का सहारा लिया। सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने जिन्होंने पहले फेज में बाइक से सफर किया था उन्होंने सोमवार को इस बार मेट्रो से सफर किया।
विज्ञापन


वह अपने आवास के नजदीक स्थित सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन से मेट्रो से सफर कर कार्यालय पहुंचे। इसी तरह महिला एवं बाल समाज कल्याण मंत्री संदीप कुमार ने अपने सिविल लाइंस निवास से बस से सफर करके कार्यालय पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की जनता का हमें पूरा समर्थन मिल रहा है

CM reached office by car pooling, Kapil Mishra by metro Sandeep Kumar travel by bus
सम-विषम का सूरत-ए-हाल - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली

मंत्रियों ने लोगों से भी कारपूलिंग और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के इस्तेमाल करने की अपील की। पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन अपनी कार से कार्यालय पहुंचे क्योंकि तारीख के लिहाज से उनकी कार का आखिरी नंबर सम था।

मंत्रियों ने कारपूलिंग करके और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का इस्तेमाल करके दावा किया है कि दिल्लीवाले इस योजना के साथ हैं जो पूरी तरह सफल है। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता का हमें पूरा समर्थन मिल रहा है।

दिल्ली के लोग स्वयं इसमें हिस्सेदारी ले रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पहले फेज की तरह इस बार भी सम विषम पूरी तरह से सफल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed