फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm khattar rally in chanddaka in nuh

आज सीएम की रैली चांदडाका में लोगों को काफी उम्मीदें जगी

Sun, 17 Apr 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 17 Apr 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
cm khattar rally in chanddaka in nuh

नूंह जिला के गांव चांदडाका में रविवार को सीएम की होने वाली रैली का जायजा लेने के लिये डीसी व एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीएम के रैली स्थल की गहराई से जांच की। सीएम की सुरक्षा में कोई चूक न रह जाये इसके लिये उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये।

विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ डीएसपी रतनदीप बाली, पुन्हाना थाना प्रभारी अर्जुन राठी, नगीना थाना प्रभारी शमशुदीन, एक्शन लोकनिर्माण विभाग सज्जन सिंह सहित काफी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


वहीं रैली के आयोजक एंव नूंह जिला प्रमुख अनीसा बानों के ससुर भाजपा नेता आलम उर्फ मुंडल ने बताया कि करीब आठ एकड एरिया में रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिये 12 सैक्टर बनाये गये हैं वहीं जनता और अधिकारियों के वाहनों के लिये अलग से पार्किग की व्वस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होने बताया कि यह रैली विकास तौड रैली होगी। मुख्यमंत्री के सामने  करीब 200 करोड रूपये की दर्जन भर मांगें रखी जाऐगी। उन्होने उम्मीद जताई की सीएम मनोहर लाल खटटर उनके द्वारा रखी जाने वाली सभी मांगों को पूरा करेगें। भाजपा नेता आलम उर्फ मुंडल ने बताया कि रैली के प्रति लोगों में भारी जौश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed