{"_id":"57122cca4f1c1b49554a6aeb","slug":"cm-khattar-rally-in-chanddaka-in-nuh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सीएम की रैली चांदडाका में लोगों को काफी उम्मीदें जगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सीएम की रैली चांदडाका में लोगों को काफी उम्मीदें जगी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह जिला के गांव चांदडाका में रविवार को सीएम की होने वाली रैली का जायजा लेने के लिये डीसी व एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीएम के रैली स्थल की गहराई से जांच की। सीएम की सुरक्षा में कोई चूक न रह जाये इसके लिये उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये।
विज्ञापन
इस मौके पर उनके साथ डीएसपी रतनदीप बाली, पुन्हाना थाना प्रभारी अर्जुन राठी, नगीना थाना प्रभारी शमशुदीन, एक्शन लोकनिर्माण विभाग सज्जन सिंह सहित काफी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
वहीं रैली के आयोजक एंव नूंह जिला प्रमुख अनीसा बानों के ससुर भाजपा नेता आलम उर्फ मुंडल ने बताया कि करीब आठ एकड एरिया में रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिये 12 सैक्टर बनाये गये हैं वहीं जनता और अधिकारियों के वाहनों के लिये अलग से पार्किग की व्वस्था की गई है।
विज्ञापन
उन्होने बताया कि यह रैली विकास तौड रैली होगी। मुख्यमंत्री के सामने करीब 200 करोड रूपये की दर्जन भर मांगें रखी जाऐगी। उन्होने उम्मीद जताई की सीएम मनोहर लाल खटटर उनके द्वारा रखी जाने वाली सभी मांगों को पूरा करेगें। भाजपा नेता आलम उर्फ मुंडल ने बताया कि रैली के प्रति लोगों में भारी जौश है।