{"_id":"63550cbcd498780dc16b06d0","slug":"cm-kejriwal-said-do-not-insult-common-man-by-referring-to-facilities-as-revdi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम केजरीवाल बोले: जनता को क्यों नहीं मिलनी चाहिए फ्री की सुविधाएं? मुफ्त की रेवड़ी बोल न करें लोगों का अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम केजरीवाल बोले: जनता को क्यों नहीं मिलनी चाहिए फ्री की सुविधाएं? मुफ्त की रेवड़ी बोल न करें लोगों का अपमान
Sun, 23 Oct 2022 03:13 PM IST
आकाश दुबे
PTI
PTI
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 23 Oct 2022 03:13 PM IST
सार
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि 'लोग महंगाई से बहुत ज्यादा परेशान हैं। जनता को मुफ्त शिक्षा, मुफ्त इलाज, मुफ्त दवाइयां, बिजली क्यों नहीं मिलनी चाहिए? नेताओं को भी तो इतनी फ्री सुविधायें मिलती हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सवाल पूछते हुए कहा है कि महंगाई से परेशान लोगों को मुफ्त शिक्षा और इलाज क्यों नहीं मिलना चाहिए। कहा कि ऐसी चीजों को मुफ्त 'रेवड़ी' कहकर आम आदमी का अपमान नहीं करना चाहिए। वहीं इसको लेकर सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि नेताओं को भी तो फ्री सुविधाएं मिलती हैं।
विज्ञापन
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि 'लोग महंगाई से बहुत ज्यादा परेशान हैं। जनता को मुफ्त शिक्षा, मुफ्त इलाज, मुफ्त दवाइयां, बिजली क्यों नहीं मिलनी चाहिए? नेताओं को भी तो इतनी फ्री सुविधायें मिलती हैं। कितने अमीरों के बैंकों के क़र्ज़े मुफ्त कर दिये। बार बार मुफ्त रेवड़ी बोलकर जनता का अपमान मत कीजिए'।
विज्ञापन