फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cm kejriwal door step delivery of 40 government services first day successful

दिल्ली: पहले दिन केजरी सरकार की डोर स्टेप डिलीवरी योजना को शानदार सफलता, आए 21 हजार कॉल

Mon, 10 Sep 2018 11:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
cm kejriwal door step delivery of 40 government services first day successful

डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ सर्विसेज को पहले दिन शानदार सफलता मिली। लांच होने के पहले आठ घंटे में करीब 21,000 दिल्लीवालों ने 1,076 नंबर पर फोन किया, लेकिन ट्रैफिक ज्यादा होने से यह कॉल सेंटर से कनेक्ट नहीं हो सकीं। इनमें 2,728 ही कॉल सेंटर से जुड़ सकीं। इनमें से 1,286 लोगों को उचित जवाब दिया गया।

विज्ञापन


लोगों की दिक्कत देखते हुए कॉल लेने वाली लाइनों में 140 फीसदी इजाफा किया जाएगा। ऑपरेटर भी दोगुने किए जाएंगे। अधिकारी बताते हैं कि 1,286 लोगों में से 369 से मुलाकात का समय तय किया गया। अलग-अलग सेवाओं की मांग करने वाले 7 आवेदकों का मोबाइल सहायकों ने डाटा भी जुटा लिया है।
विज्ञापन


दिलचस्प यह कि 21,000 लोगों ने रिंग करने की कोशिश की, लेकिन नंबर व्यस्त होने से उनकी कॉल कनेक्ट नहीं हो सकी। सभी यूनीक नंबर पर बाद में कॉल सेंटर से कॉल जाएंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हर घंटे योजना की प्रगति के आंकड़ों का अध्ययन कर रहे हैं। सोमवार के ट्रैफिक देखते हुए तय किया गया है कि ऑपरेटरों की संख्या 40 से बढ़ाकर 80 की जाएगी। वहीं, टेलीफोन लाइन की संख्या 50 से 120 होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed