फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Kejriwal BJP unique campaign for wisdom, prayer reached Rajghat

केजरीवाल की 'सद्बुद्धि' के लिए भाजपा का अनूठा अभियान, राजघाट पहुंचकर की प्रार्थना

Sun, 05 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
CM Kejriwal BJP unique campaign for wisdom, prayer reached Rajghat
राजघाट पर भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार में विभिन्न भ्रष्टाचार के प्रकाश में आ चुके मामलों और दिल्ली जल बोर्ड में चार सौ करोड़ रुपये के वाटर टैंकर घोटाले के आरोप में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरने का अभियान आरंभ कर दिया है। 

विज्ञापन


भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री पर हमला करने के लिए महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट को चुना। उन्होंने शनिवार को राजघाट पर दिल्ली सरकार व मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम का सामूहिक गान किया। प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सत्ता में आने से पहले अनेक बार महात्मा गांधी की समाधि का भावनात्मक प्रयोग कर जनता को गुमराह किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वाटर टैंकर घोटाले को लेकर निशाने पर केजरीवाल

CM Kejriwal BJP unique campaign for wisdom, prayer reached Rajghat
राजघाट पहुंचते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

उस वक्त वह ऐसा दर्शाते थे कि मानो उनकी सरकार दिल्ली में महात्मा गांधी के सपनों का स्वराज स्थापित कर भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देगी, मगर आज स्वराज केवल एक सपना बनकर रह गया है। 

भ्रष्ट विधायकों एवं अधिकारियों का आतंक व्याप्त है। भर्ती घोटाले से प्रारंभ हुआ भ्रष्टाचार अब दिल्ली सरकार के हर कार्य में व्याप्त दिखाई देता है, जिसका ताजा प्रमाण ऐप प्रीमियम बस सेवा है।

इस मौके पर भाजपा विधायक दल नेता विजेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि उनके ऊपर सरकार कितने भी जुल्म ढहा दे वे दबने वाले नहीं हैं। सरकार के भ्रष्टाचारों और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विधानसभा के अंदर और बाहर संघर्ष तेज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed