फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुश्किल में सीएम केजरीवालः मुख्य सचिव मारपीट मामले में शुक्रवार को होगी पूछताछ

Thu, 17 May 2018 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 May 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
CM Kejriwa in trouble: delhi police will interrogate on Friday in the Chief Secretary assault case
kejriwal
सीसीटीवी घोटाले को लेकर विपक्ष के निशाने पर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं। दिल्ली पुलिस ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश मारपीट मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार का नोटिस जारी कर दिया है। हालांकि पूछताछ का स्थान तय करना मुख्यमंत्री पर छोड़ दिया गया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अभी पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस नहीं भेजा गया है।
CM Kejriwa in trouble: delhi police will interrogate on Friday in the Chief Secretary assault case
arvind kejriwal
उत्तरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार सुबह 11 बजे पूछताछ में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा है। ‘अमर उजाला’ के पास मौजूद नोटिस की कॉपी में कहा गया है कि मुख्य सचिव से मारपीट को लेकर सिविल लाइंस थाने में दर्ज मामले में उनसे पूछताछ आवश्यक है। वह शुक्रवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए उपलब्ध रहें। नोटिस में मुख्यमंत्री से कहा गया है कि वह पूछताछ के लिए वह अपने ऑफिस या घर में से किसी जगह को चुन सकते हैं। देर शाम तक मुख्यमंत्री ने पूछताछ की जगह नहीं बताई थी।
CM Kejriwa in trouble: delhi police will interrogate on Friday in the Chief Secretary assault case
अरविंद केजरीवाल
जानकारों का मानना है कि मुख्य सचिव मारपीट मामले में मुख्यमंत्री का बयान अहम होगा। बता दें कि सीएम के सलाहकार वीके जैन की कोर्ट में गवाही के बाद तय हो गया था कि इस मामले की आंच अरविंद केजरीवाल तक पहुंचेगी। जानकारों का कहना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से देर रात बैठक बुलाने की वजह, विधायकों के मुख्य सचिव को बंधक बनाकर पीटने की घटना उनके सामने होने, घटना के दौरान वह कहां बैठे थे, उन्होंने मुख्य सचिव को बचाने का प्रयास किया या नहीं, मुख्य सचिव के साथ मारपीट हुई या नहीं और सीसीटीवी कैमरों का समय कैसे पीछे गया जैसे सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Kejriwa in trouble: delhi police will interrogate on Friday in the Chief Secretary assault case
केजरीवाल और अंशू प्रकाश
गौरतलब है कि मुख्य सचिव मारपीट मामले में आप के दो विधायक गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस मुख्यमंत्री के स्टाफ समेत बैठक में शामिल सभी विधायकों से पूछताछ कर चुकी है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ होगी। पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
 
विज्ञापन
CM Kejriwa in trouble: delhi police will interrogate on Friday in the Chief Secretary assault case
अरविंद केजरीवाल
पुलिस बरत रही है गोपनीयता
उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली पुलिस अब अंशु प्रकाश मारपीट मामले में गोपनीयता बरत रही है। मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए बुलाने के लिए नोटिस पिछले सप्ताह ही तैयार कर लिया गया था। नोटिस पर सिविल लाइंस थानाध्यक्ष के हस्ताक्षर भी पिछले सप्ताह करा लिए गए थे। नोटिस पर तारीख नहीं डाली गई थी। बुधवार सुबह चुपचाप मुख्यमंत्री को पूछताछ में शामिल होने का नोटिस भेज दिया गया था। इस बात की भनक सिविल लाइंस थानाध्यक्ष समेत किसी को नहीं लगी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed