फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Bhagwant Mann will meet Kejriwal on April 30 in tihar jail delhi

Arvind Kejriwal: सीएम केजरीवाल से नहीं मिल सकेंगी पत्नी सुनीता; 30 अप्रैल को सीएम भगवंत मान करेंगे मुलाकात

Sun, 28 Apr 2024 09:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 28 Apr 2024 09:38 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 30 अप्रैल को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann will meet Kejriwal on April 30 in tihar jail delhi
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 30 अप्रैल को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात करेंगे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को दोपहर बाद दोनों की मुलाकात हो सकती है। जेल में दोनों की यह दूसरी मुलाकात होगी। सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात के दौरान आम आदमी पार्टी के चुनावी अभियान के बारे में चर्चा हो सकती है। साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब, दिल्ली, गोवा, गुजरात सहित अन्य राज्यों के लिए कुछ संदेश दे सकते हैं। साथ ही चुनावी रणनीति पर भी चर्चा कर सकते हैं।

विज्ञापन


वहीं, तिहाड़ जेल प्रशासन ने सीएम केजरीवाल की पत्नी से मिलने की इजाजत को रद्द कर दिया। कल यानी 29 अप्रैल को सुनीता केजरीवाल और अरविंद केजरीवाल की मुलाकात होने वाली थी। तिहाड़ जेल प्रशासन ने मुलाकात रद्द करने का अभी कोई कारण नहीं बताया है। जेल नियम के मुताबिक एक बार में दो लोग केजरीवाल से जेल में मुलाकात कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed