फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Atishi wrote a letter to Home Minister Amit Shah and raised the issue of settling Rohingyas in Delhi

Delhi: 'दिल्लीवालों का हक मारकर रोहिंग्या को दे रही केंद्र सरकार', सीएम आतिशी ने गृह मंत्री को लिखा पत्र

Sun, 15 Dec 2024 01:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 15 Dec 2024 01:12 PM IST
सार

सीएम आतिशी ने अपने लिखा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली ने रोहिंग्या को बसाया। केंद्र सरकार दिल्ली वालों का हक मारकर रोहिंग्या को दे रही है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी ने 2022 में स्वीकारा कि रोहिंग्या को केंद्र सरकार ने बसाया।

विज्ञापन
CM Atishi wrote a letter to Home Minister Amit Shah and raised the issue of settling Rohingyas in Delhi
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पत्र में सीएम ने दिल्ली में रोहिंग्ययों को बसाने का मुद्दा उठाया। आतिशी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के ट्वीट पर सवाल उठाए। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कानून और व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था। 

विज्ञापन


सीएम आतिशी ने अपने लिखा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली ने रोहिंग्या को बसाया। केंद्र सरकार दिल्ली वालों का हक मारकर रोहिंग्या को दे रही है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी ने 2022 में स्वीकारा कि रोहिंग्या को केंद्र सरकार ने बसाया। क्या केंद्र सरकार इंडो बांग्लादेश बॉर्डर की सुरक्षा करने में नाकाम रही। 
विज्ञापन


दिल्ली के लॉ एंड ऑर्डर पर केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र 
उधर, दिल्ली में कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर शनिवार को पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी। केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर चर्चा के लिए अमित शाह से मिलने का समय मांगा है। चिट्ठी में केजरीवाल ने दिल्ली की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्र सरकार के अधीन है। दिल्ली को अब अपराध की राजधानी के नाम से जाना जा रहा है। भारत के 19 मेट्रो शहरों में दिल्ली महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में नंबर वन पर, साथ ही हत्या के मामलों में दिल्ली नंबर वन पर है।


केजरीवाल ने लिखा कि दिल्ली में जबरन वसूली वाले गैंग सक्रिय हुए। एयरपोर्ट और स्कूल को धमकी मिल रहीं हैं। ड्रग्स से जुड़े अपराधों में 350% की बढ़ोतरी हुई है। मैं पूरी दिल्ली में लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं। दिल्ली अब देश-विदेश में अपराध की राजधानी के रूप में पहचानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed