फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Atishi responded to allegations of chess player Tania Sachdev delhi sports

Delhi: चुनाव के बीच शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना, CM आतिशी ने दिया जवाब

Mon, 23 Dec 2024 03:08 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 23 Dec 2024 03:08 PM IST
सार

महिला ग्रैंडमास्टर तानिया सचदेव ने दिल्ली सरकार पर गंभीर सवाल उठाया है। तानिया सचदेव ने खेल को मान्यता न मिलने पर अपनी निराशा व्यक्त की है। उनकी इस चिंता पर मुख्यमंत्री आतिशी ने जवाब भी दिया। 

विज्ञापन
CM Atishi responded to allegations of chess player Tania Sachdev delhi sports
तानिया सचदेव - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय शतरंज खिलाड़ी और महिला ग्रैंडमास्टर तानिया सचदेव ने खेल के लिए समर्थन नहीं मिलने पर अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शतरंज ओलंपियाड जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मान्यता नहीं मिली।

विज्ञापन


तानिया ने कहा कि साल 2022 शतरंज के ओलंपियाड में महिला टीम के कांस्य और दो साल बाद ऐतिहासिक शतरंज ओलंपियाड में गोल्ड के साथ वापस आई हों, लेकिन दिल्ली सरकार की ओर से कोई स्वीकृति और मान्यता नहीं मिली है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आगे कहा कि जो राज्य अपने चैंपियन का समर्थन करते हैं और उनका जश्न मनाते हैं। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से इस ओर ध्यान देने का आग्रह किया है। 


सीएम आतिशी ने दिया जवाब
तानिया को जवाब देते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि हैल्लो तानिया, हमने हमेशा अपने सभी एथलीटोंऔर खिलाड़ियों का समर्थन किया है। खासकर हमारे स्कूलों में। आपसे मिलना और यह समझना अच्छा लगेगा कि शतरंज खिलाड़ियों के लिए और क्या किया जा सकता है। मेरा कार्यालय आपसे संपर्क करेगा और मैं वास्तव में आपके विचारों और सुझावों को सुनने के लिए उत्सुक हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed