फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Arvind Kejriwal visited okhla landfill

Okhla Landfill: कूड़े के पहाड़ का सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया दौरा, इससे मुक्ति की बताई आखिरी तारीख

Fri, 03 Mar 2023 04:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 03 Mar 2023 04:16 PM IST
सार

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम केजरीवाल बोले कि ओखला लैंडफिल साइट पर पिछले 26 साल से कूड़े का पहाड़ बन रहा है। आज की तारीख में यहां लगभग 40 लाख मीट्रिक टन कूड़ा अभी बाकी है।

विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal visited okhla landfill
कूड़े के पहाड़ का निरीक्षण करते सीएम केजरीवाल - फोटो : ट्विटर

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ओखला स्थित कूड़े के पहाड़ का दौरा किया। यहां उन्होंने कूड़े की प्रोसेसिंग को समझा। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस पहाड़ को मई 2024 तक साफ करने का लक्ष्य है। लेकिन हम कोशिश करेंगे इसे इस साल दिसंबर तक साफ कर दें।

विज्ञापन

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम केजरीवाल बोले कि ओखला लैंडफिल साइट पर पिछले 26 साल से कूड़े का पहाड़ बन रहा है। आज की तारीख में यहां लगभग 40 लाख मीट्रिक टन कूड़ा अभी बाकी है। 2019 से यहां पर धीरे-धीरे कूड़ा उठना चालू हुआ था। अभी तक यहां से 20-25 लाख मीट्रिक टन कूड़ा उठाया जा चुका है, लेकिन अभी भी 40 लाख मीट्रिक टन कूड़ा अभी शेष रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने बताया कि इसको हटाने का लक्ष्य अगले साल मई तक का है। लेकिन सभी ऑफिसर और इंजीनियर पूरी तत्परता से लगे हुए है, लिहाजा कोशिश है कि अगले साल मई के बजाय इस साल दिसंबर तक इस कूड़े के पहाड़ को साफ कर दिया जाए। साथ ही बताया कि यहां पर कूड़े को खोदकर निकालने की कैपेसिटी बहुत है, जिसे बायो माइनिंग भी कहते हैं। इसकी क्षमता करीब 17 हजार मीट्रिक टन की है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed