फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Arvind Kejriwal meets Rajnath Singh over bureaucratic control

सेवा विवाद पर राजनाथ सिंह से मिले केजरीवाल, 16 को फिर होगी मुलाकात, फिर साफ होगी स्थिति

Thu, 12 Jul 2018 02:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Jul 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal meets Rajnath Singh over bureaucratic control
फाइल फोटो
दिल्ली में सेवा से जुड़े मामले में उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री में चल रही जंग के बीच अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। केजरीवाल ने बताया कि गृहमंत्री उनकी बातों से संतुष्ट दिखे। 16 जुलाई को एक बार फिर गृहमंत्री से मुलाकात होगी। 
विज्ञापन


इस दौरान सेवाओं के मसले पर स्थिति साफ हो सकती है। उधर, सूत्र बताते है कि राजनाथ सिंह ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कानूनी राय लेंगे, इसके बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


गृहमंत्री से मुलाकात के बाद केजरीवाल ने बताया कि राजनाथ सिंह से उनकी मुलाकात हुई। इस दौरान उन्हें बताया गया कि उपराज्यपाल व केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अजीब तरीके से ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों कह रहे हैं कि फैसले का आधा हिस्सा मानेंगे, लेकिन आधे के बारे में वह इनकार कर रहे हैं। केजरीवाल के मुताबिक, हमने बताया कि सरकार की फाइलें उपराज्यपाल के पास न भेजने के बारे में तो रजामंदी है, लेकिन तीन आरक्षित विषयों में सर्विस का जिक्र न होने के बाद भी उपराज्यपाल इसे छोड़ने को तैयार नहीं हैं।
 

बकौल अरविंद केजरीवाल, हमने गृहमंत्री से कहा कि या तो सुप्रीम कोर्ट का पूरा फैसला माना जाए या सर्विस पर नियमित बेंच का फैसला आने तक संवैधानिक बेंच के फैसले को भी न माना जाए। केजरीवाल ने दावा किया कि गृहमंत्री उनकी बातों से संतुष्ट दिखे।

गृहमंत्री ने अधिकारियों से इस मसले पर राय लेने की बात कही, लेकिन वह अगले तीन दिन तक दिल्ली से बाहर हैं। 15 मई को वापस लौटेंगे। अगले दिन एक बार फिर गृहमंत्री से मुलाकात होगी। इसके बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed