Delhi: केजरीवाल की कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, दिल्ली वालों को मिलती रहेगी बिजली पर फ्री सब्सिडी
दिल्ली में बिजली पर मिल रही सब्सिडी जारी रहेगी। केजरीवाल की कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया है। इसकी जानकारी दिल्ली मंत्री आतिशी ने दी।
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इमरजेंसी कैबिनेट मीटिंग बुलाई। बैठक में बिजली सब्सिडी पर बड़ा फैसला लिया गया है। मंत्री आतिशी ने बताया कि आज कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में अरविंद केजरीवाल ने बिजली सब्सिडी योजना 2024-2025 को मंजूरी दे दी है। दिल्ली के लोगों को अभी बिजली पर सब्सिडी मिलती रहेगी।
Delhi Cabinet meeting chaired by CM Arvind Kejriwal approved power subsidy scheme for 2024-25: Power min Atishi
— Press Trust of India (@PTI_News) March 7, 2024
बिजली सब्सिडी को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर जानकारी देते हुए कहा कि मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। आप लोगों को अगले साल 2025 तक फ्री बिजली मिलती रहेगी। साथ ही वकीलों के चैंबर में भी फ्री बिजली मिलती रहेगी।
दिल्ली के लोगों को मैं बहुत बहुत बधाई देता हूँ। आपकी 24 घंटे बिजली (जीरो पॉवर कट) और फ्री बिजली 31 मार्च 2025 तक के लिए बढ़ा दी गयी है। इसमें वकील भाइयों के चैम्बर की भी फ्री बिजली शामिल है।
बिजली सब्सिडी को लेकर कई लोगों के मन में संशय था - अगले साल मिलेगी, नहीं मिलेगी? मैं… https://t.co/sZ53BnU2cp— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 7, 2024