फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Arvind Kejriwal called all-party meeting at his residence today to discuss one-time settlement scheme

Delhi Water Bill Scheme: सीएम केजरीवाल ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, वन टाइम सेटलमेंट योजना पर होगी चर्चा

Thu, 22 Feb 2024 09:05 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 22 Feb 2024 09:05 AM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वन टाइम सेटलमेंट योजना पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक अपने आवास पर बुलाई है।

विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal called all-party meeting at his residence today to discuss one-time settlement scheme
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार शाम को अपने आवास पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। दिल्ली में पानी के बढ़े बिलों के संबंध में वन टाइम सेटलमेंट योजना पर चर्चा के लिए शाम चार बजे बैठक होगी। सीएमओ की ओर से यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

 

दिल्ली विधानसभा में वन टाइम सेटलमेंट स्कीम पर संकल्प पास
दिल्ली सरकार ने बीते सोमवार को दिल्ली जल बोर्ड की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम पर विधानसभा में संकल्प पास किया। यह संकल्प आप विधायक राजेंद्र गौतम की ओर से प्रस्तुत किया गया था। इस मामले में विपक्ष के नेता ने भी समर्थन किया जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह स्कीम रोकने के मामले में उपराज्यपाल व भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने चेतावनी दी कि यह स्कीम पास नहीं करने पर बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि उपराज्यपाल स्कीम के संबंध में अधिकारियों को एक बार फोन भी कर देंगे तो शाम तक यह स्कीम पास हो जाएगी। वह इसका श्रेय भाजपा को देने से पीछे नहीं हटेंगे। वह लाल किले के ऊपर खड़ा होकर कहेंगे कि भाजपा ने स्कीम को लागू करवाया, सारा वोट भाजपा वालों को दे देना। दरअसल भाजपा स्कीम का विरोध केवल वोट के लिए तो कर रही है। 

उन्होंने कहा कि यह स्कीम लागू होने से गलत बिल से परेशान 90 फीसदी उपभोक्ताओं का बिल माफ हो जाएगा। साथ ही दिल्ली सरकार से सब्सिडी मिलने से जल बोर्ड को करोड़ों का राजस्व भी मिल जाएगा। इसके बावजूद स्कीम रोकने के लिए अधिकारियों को धमकी दी जा रही है। उन्होंने विधायकों से अपील की कि वे उन 10.50 लाख परिवारों के घर जाएं, जिनके बिल गलत आए हुए है। केजरीवाल लगा हुआ है और बिल ठीक कराकर ही छोड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed