Delhi: 'बाढ़ की आशंका नहीं, पर यमुना का जलस्तर बढ़ा तो सरकार तैयार', बारिश को लेकर बैठक में बोले केजरीवाल
Delhi Rain Flood Alert: बैठक में मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संबंधित अधिकारी शामिल हुए। बैठक में यमुना नदी के स्तर में बढ़ोतरी पर भी चर्चा हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में लगातार भारी बारिश के कारण शहर की स्थिति के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दोपहर सचिवालय में एक बैठक बुलाई। बैठक में मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संबंधित अधिकारी शामिल हुए। बैठक में यमुना नदी के स्तर में बढ़ोतरी पर भी चर्चा हुई।
CM @ArvindKejriwal chairs an emergency meeting at Delhi Secretariat with all the ministers of Delhi Govt. and Delhi Mayor @OberoiShelly on the situation in Delhi arising out of continuous rains.
विज्ञापन
He will address the media at 1 pm. pic.twitter.com/zRIRCNAbRB — AAP (@AamAadmiParty) July 10, 2023
बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में बारिश का कई वर्षो का रिकॉर्ड टूटा है। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा से लगातार खबर आ रही हैं। इस समय किसी पर आरोप लगाने का वक्त नहीं है एक दूसरे का साथ देने का टाइम है। 8 और 9 जुलाई में 153 एमएम बारिश हुई, 40 साल में इतनी बारिश पहली बार हुई। इतनी बारिश को बर्दाश्त करने के लिए दिल्ली का सिस्टम तैयार नहीं है।
क्या दिल्ली में बाढ़ का खतरा है?
केजरीवाल ने कहा कि यमुना में जो पानी दूसरे प्रदेशों से आता है उसके ऊपर डिपेंड करता है 1978 में बाढ़ आई थी जब सात लाख क्यूसक पानी छोड़ा गया था। अभी तक सीडब्ल्यूसी के हिसाब से अभी इस वक्त 203.58 कल सुबह 205.5 तक पहुंचेगा, मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में ऐसी स्थिति नहीं बनती दिख रही है।
सीएम ने कहा कि अगर 206 क्रॉस करता है वाटर लेवल तो बचाव अभियान और लोगों को शिफ्ट किया जायेगा। 680 पंप पीडब्ल्यूडी के काम कर रहे हैं, इसके अलावा 100 मोबाइल पंप भी तैयार हैं। दिल्ली के सभी पोट हॉल पर पत्थर रख कर उनको ढका जायेगा। कंट्रक्शन साइट पर कंट्रक्शन को रोकने को कहा गया है। एनडीएमसी में कई जगह वाटर लॉगिंग हुई है। उनको विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया है।
आज दिल्ली के सभी स्कूल बंद
वहीं, दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश व मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सोमवार को एमसीडी, सरकारी व निजी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए। इस संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दो दिनों से हो रही बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद किया गया है। सोमवार को मौसम के हालात देखने के बाद ही स्कूल खोलने संबंधित निर्णय लिया जाएगा।
आज भी यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। सुबह बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान बढ़कर 31 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, विभाग ने 15 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार जताए हैं।