फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Closing of Ripple 2024 Students danced on the songs of Mohit Chauhan Amar Ujala was an excellent media partner

रिप्पल 2024 का समापन: मोहित चौहान के गीतों पर झूमे छात्र, अमर उजाला रहा एक्सीलेंट मीडिया पार्टनर

Mon, 13 May 2024 01:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 13 May 2024 01:12 PM IST
सार

रिप्पल 2024 के दूसरे दिन मेडिकल छात्र बॉलीवुड के गानों पर जमकर थिरके। मौका था ग्रुप व सोलो डांस प्रतियोगिता का। इस फेस्ट का समापन शनिवार को हो चुका है।

विज्ञापन
Closing of Ripple 2024 Students danced on the songs of Mohit Chauhan Amar Ujala was an excellent media partner
रिप्पल 2024 का समापन, मोहित के गीतों पर झूमे छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिप्पल 2024 के दूसरे दिन मेडिकल छात्र बॉलीवुड के गानों पर जमकर थिरके। मौका था ग्रुप व सोलो डांस प्रतियोगिता का। इस फेस्ट का समापन शनिवार को हो चुका है। फेस्ट के दूसरे दिन हुई प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी के साथ मंच के नीचे मौजूद छात्र भी झूमते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिलशाद गार्डन स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज में वार्षिक फेस्ट रिप्पल 2024 के दूसरे दिन भी प्रतियोगिता के लिए दो मंच बनाए गए थे। छोटे मंच पर जहां गीत संगीत का कार्यक्रम चल रहा था, वहीं बड़े मंच पर विशेष डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। मुख्य मंच पर विशेष रूप से आयोजित हुए ग्रुप व सोलो डांस ने सभी का मन मोहा। वहीं छोटे मंच पर गाने, पेंटिंग सहित दूसरी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। 
विज्ञापन

 

इस वार्षिक फेस्ट में अमर उजाला ने एक्सीलेंट मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई । शुक्रवार को 616, वोक्स पोपूली, जेम, क्विज क्विज होता है, क्लीनिकल क्विज, सार्थक, मुद्रा, स्ट्रीट डांस सहित दूसरे तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इन आयोजनों में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के अलावा दूसरे कॉलेजों से आए छात्रों ने भी भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मोहित चौहान के गीतों पर झूमे छात्र

जो भी कहना चाहूं...जैसे गानों पर  बीते शनिवार को दिलशाद गार्डन स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज में आयोजित वार्षिक फेस्ट रिप्पल 2024 में छात्र जमकर झूमे। मौका था गायक मोहित चौहान के लाइव प्रोग्राम का। मोहित चौहान एक के बाद एक गानों की प्रस्तुति दे रहे थे। छात्रों ने एक ही गाने को कई बार गाने की फरमाइश भी रखी। फेस्ट के अंतिम दिन शनिवार को दूसरी प्रतियोगिताएं भी हुईं।



फेस्ट के अंतिम दिन की शुरुआत गानों की प्रतियोगिता से हुई। कॉलेज में बनाए गए मिनी स्टेज पर दिल्ली के दूसरे कॉलेजों से आए छात्रों ने गानों की प्रस्तुति दी। इसके बाद रैप की प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इसमें हनी सिंह की नकल को छात्रों ने खूब सराहा और उनके गाने पर खूब तालियां भी बजाईं। फेस्ट में अमर उजाला ने एक्सीलेंस मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई। फेस्ट में डीजे नाइट भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed