फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Clearance to Patanjali Food Park in Greater Noida

पतंजलि के फूड पार्क का रास्ता साफ, 85,000 युवाओं को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से मिलेगा रोजगार

Wed, 19 Dec 2018 04:08 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 19 Dec 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
Clearance to Patanjali Food Park in Greater Noida
baba ramdev
पतंजलि के फूड पार्क का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि के नाम 282 एकड़ की लीज डीड हो गई है। शीघ्र ही निर्माण पूरा कर उत्पादन शुरू करने की योजना है। पतंजलि आयुर्वेद व फूड पार्क में करीब 10 हजार करोड़ का निवेश करेगा।  
विज्ञापन


यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह के मुताबिक पतंजलि को सेक्टर 24 व 24ए में कुल 430 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी, जिसमें से पतंजलि आयुर्वेद के नाम पर 130 एकड़ जमीन की लीज डीड पहले हो चुकी है। 300 एकड़ जमीन और देनी थी, जिसमें से 282 एकड़ जमीन की उपलब्धता थी, जो अब दी गई है। पतंजलि इसमें फूड पार्क बनाएगा। फूड पार्क पर केंद्र से प्रस्तावित योजना के तहत छूट मिल गई है। पतंजलि ने आयुर्वेद व फूड पार्क में करीब 10 हजार करोड़ के निवेश का प्लान दिया है। इससे 10 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष व 75 हजार को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


बता दें कि इस फूड पार्क को लेकर कई बार विवाद हुए। एक तरफ निर्माण के लिए पेड़ काटने का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया, तो दूसरी तरफ फूड पार्क पर अपेक्षित छूट न मिलने से फूड पार्क को रद्द करने पर भी विचार होने लगा था। हालांकि, राज्य सरकार से आश्वासन के बाद रद्द नहीं किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह में काम शुरू करेगी वीवो 
प्रमुख मोबाइल कंपनी वीवो ने अप्रैल से पहले चरण का उत्पादन शुरू करने की बात कही है। कंपनी ने यहां 4 कंपोनेंट बनाने वाली इकाइयां लगाने की जानकारी दी है। शनिवार को कंपनी ने 170 एकड़ जमीन सेक्टर-24 में खरीद ली है। इसके एवज में 30 फीसदी रकम जमा कर दी है। पूरा लीज रेंट भी जमा कर दिया है। बाकी पैसे किस्तों में जमा करेगी। कंपनी ने 4200 करोड़ रुपये का निवेश और 10 हजार लोगों को रोजगार देने की बात कही है।  


निवेश समिट से 7722 करोड़ के निवेश 
इसी साल फरवरी में लखनऊ में आयोजित निवेश समिट से यमुना प्राधिकरण को करीब 7722 करोड़ रुपये का निवेश मिला है। इस समिट में शामिल कुल 14 बड़ी कंपनियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें बॉड़ी केयर, बीकानेर, रैमसंस आदि शामिल हैं। इनके अलावा 118 छोटी कंपनियां भी यीडा में निवेश को तैयार हैं। इन सभी कंपनियों से करीब 35 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। हालांकि, निवेश समिट से यीडा को 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed