फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cleanliness will be inspected every Friday in Delhi government offices

दिल्ली सरकार के दफ्तरों में हर शुक्रवार होगा साफ-सफाई का निरीक्षण

Wed, 04 Sep 2019 07:34 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 04 Sep 2019 07:34 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness will be inspected every Friday in Delhi government offices
दिल्ली सचिवालय - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली सरकार ने डेंगू-चिकनगुनिया खत्म करने के लिए शुरू किए गए अभियान से अधिकारियों को जुड़ने का आदेश जारी किया है। उनसे कहा गया है कि वे 15 नवंबर तक हर रविवार अपने घर और हर शुक्रवार ऑफिस में साफ-सफाई का 10 मिनट तक जायजा लें। मंगलवार को जारी आदेश की प्रति सभी विभागाध्यक्षों को भेज दी गई है।

विज्ञापन


आदेश में 10 हफ्ते, 10 बजे व 10 मिनट अभियान का जिक्र करते हुए कहा गया है कि डेंगू-चिकनगुनिया रोकने के लिए यह कारगर पहल है। मुख्यमंत्री का मानना है कि अभियान सिर्फ आम लोगों के लिए न हो। इसमें अधिकारी भी सक्रियता से भागीदारी सुनिश्चित करें। हर अधिकारी को रविवार को घर की साफ-सफाई की जांच करनी है।
विज्ञापन


यह काम दफ्तर में उन्हें हर शुक्रवार 11 बजे करना होगा। हर विभागाध्यक्ष को सुनिश्चित करना होगा कि शुक्रवार 11 बजे हर अधिकारी व कर्मचारी अभियान में शामिल हो। हर सरकारी कैंपस के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करनी होगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शुक्रवार को 11 बजे सभी दिल्लीवासी अपने दफ्तर की जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed