{"_id":"68fcdd3fcae5ba4303038404","slug":"cleanliness-drive-launched-on-the-iron-bridge-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-109741-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: लोहे वाले पुल पर चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: लोहे वाले पुल पर चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
नई दिल्ली।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के अध्यक्ष सत्या शर्मा ने शनिवार को लोहे वाले पुल पर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही सभी से छठ महापर्व के दौरान सफाई बनाए रखने की अपील की। उनके साथ शाहदरा दक्षिणी जोन के उपायुक्त बादल कुमार और निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सत्या शर्मा ने लोहे वाले पुल के पास बने छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों की सफाई, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, फॉगिंग की व्यवस्था परखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाटों पर अतिरिक्त सफाई कर्मी तैनात किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। ब्यूरो