फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cleaning of the ghats began after the end of the Chhath festival.

Delhi NCR News: छठ महापर्व की समाप्ति के बाद घाटों पर शुरू हुई सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
एमसीडी की टीमें घाटों पर पहुंचकर पूजा सामग्री, केले के पत्ते अन्य अवशेषों को एकत्रित करने में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। चार दिवसीय छठ महापर्व के समापन के बाद मंगलवार सुबह राजधानी के विभिन्न घाटों पर सफाई अभियान शुरू कर दिया गया। जहां सोमवार रात और मंगलवार तड़के लाखों श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत पूर्ण किया। वहीं, इसके कुछ ही घंटों बाद ही नगर निगम की टीमें घाटों की सफाई में जुट गईं। नगर निगम सफाई टीमें सुबह से ही घाटों पर मौजूद हो गई और घाट के खाली होते ही साफ करने में जुट गईं।



यमुना घाट, कालिंदी कुंज, मयूर विहार, बदरपुर, वसंत कुंज, सीलमपुर, ओखला और हरकेश नगर समेत करीब एक हजार घाटों पर छठ पर्व का आयोजन किया गया था। व्रतियों और श्रद्धालुओं के प्रस्थान के बाद नगर निगम (एमसीडी) की सफाई टीमें सुबह से ही घाटों पर पहुंचकर पूजा सामग्री, केले के पत्ते, दीपक और अन्य अवशेषों को एकत्रित कर रही थीं। कालकाजी एसडीएम अनुज कुमार ने बताया कि घाटों पर तैनात सफाई कर्मियों को रात से ही सतर्क रखा गया था ताकि भीड़ छंटते ही तुरंत सफाई कार्य शुरू किया जा सके। इसके लिए अतिरिक्त डस्टबिन, ट्रक और मशीनें लगाई गईं। घाटों की विशेष सफाई के लिए पर्यावरण विभाग के सहयोग से जल में गिरी सामग्री भी निकाली गई।
विज्ञापन


स्थानीय आरडब्ल्यूए और स्वयंसेवी संगठनों ने भी इस सफाई अभियान में नगर निगम का सहयोग किया। कई स्थानों पर समाजसेवी संस्थाओं ने घाटों पर बचे प्रसाद और फूलों को इकट्ठा कर कंपोस्टिंग के लिए भेजा। छठ महापर्व के बाद साफ-सुथरे घाटों को देखकर स्थानीय निवासियों ने निगम की तत्परता की सराहना की। लोगों ने कहा कि इस बार सफाई व्यवस्था पिछले सालों की तुलना में बेहतर रही, जिससे श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



---------
छठ पर्व खत्म होते ही हमारी आरडब्ल्यूए टीम ने निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर घाटों की सफाई शुरू कर दी। इस बार सफाई व्यवस्था काफी बेहतर रही और लोगों ने भी जिम्मेदारी दिखाई।- ओम प्रकाश भड़ाना, महासचिव आरडब्ल्यूए, हरकेश नगर



हमने पहले ही अपील की थी कि श्रद्धालु पूजा सामग्री जल में न फेंके। खुशी की बात है कि इस बार लोग काफी जागरूक दिखे। इससे घाटों की सफाई जल्दी और आसानी से हो पाई।- उदीत कुमार गौर, आरडब्ल्यूए, सदस्य, हरकेश नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed