{"_id":"542994687d636384eff56443adb3a45e","slug":"clean-india-mission-team-will-examine-cleaning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत मिशन की टीम करेगी सफाई की पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत मिशन की टीम करेगी सफाई की पड़ताल
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 04 Jan 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत मिशन के लिए कराए जाने वाले सिटी रैंकिंग सर्वे के लिए मंगलवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की तरफ एक टीम आ रही है जो पूरे शहर का दौरा कर वहां की साफ-सफाई का जायजा लेगी।
विज्ञापन
टीम की मार्किंग के आधार पर ही फरीदाबाद की रैकिंग निर्धारित की जाएगी। टीम का दौरा खासकर अलग-अलग कॉलोनियों, औद्योगिक क्षेत्रों व सेक्टरों में होगा। नगर निगम प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि देश के 75 प्रमुख शहरों में सिटी रैंकिंग सर्वे का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को शहर में दौरा करेगी।
विज्ञापन
टीम शहर के स्लम कॉलोनियों, सेक्टरों व औद्योगिक क्षेत्रों में जाकर वहां की साफ- सफाई का जायजा लेगी। इसके अलावा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत निगम कौन कौन से कार्य कर रहा है, उसके बारे में भी पूरी जानकारी लेगी।
इसके अलावा टीम शहर के सार्वजनिक शौचालय व सामुदायिक शौचालय की भी जांच पड़ताल करेगी। यह जानकारी निगम के अधीक्षण अभियंता डीआर भास्कर ने दी।
उन्होंने बताया कि टीम मंगलवार की सुबह दस बजे से अपना दौरा शुरू करेगी। इसमें निगम के अधिकारी भी शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि टीम के आगमन को देखते हुए निगम के सभी सफाई कर्मचारियों को आदेश दे दिये गए है कि वह सही तरीके से साफ सफाई करें।