यौन शोषण मामले में AAP नेता कुमार विश्वास को क्लीन चिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस ने आप नेता कुमार विश्वास को क्लीन चिट दी है। थाना सरोजनी नगर पुलिस ने कोर्ट में कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) दाखिल की है जिसमें कहा गया है विश्वास के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता।
आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्व महिला सदस्य ने विश्वास पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।
पटियाला हाउस अदालत के महानगर दंडाधिकारी सुनील कुमार शर्मा के समक्ष दिल्ली पुलिस ने कुमार विश्वास के खिलाफ शिकायत पर एटीआर दाखिल कर दी।
कुमार विश्वास पर होटल में छेड़छाड़ का आरोप
पुलिस ने कहा कि उनके खिलाफ कोई मामला नहीं बनता। पुलिस की रिपोर्ट पर बहस के लिए कोर्ट ने 24 फरवरी की तारीख तय की है।
पेश मामले में पीड़िता ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा था कि कुमार विश्वास ने एक होटल में उससे छेड़छाड़ की। यह शिकायत उसने दिल्ली पुलिस को अगस्त 2015 में डाक के जरिये भेजी थी।
इससे पहले पीड़िता ने दिल्ली महिला आयोग को भी शिकायत दी थी। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट में अर्जी दायर कर कुमार विश्वास पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की थी।