फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   clean chit given to manish Sisodia by delhi police

पुलिस ने सिसोदिया को दी क्लीन चिट, कहा शिकायत पर नहीं बनती कोई कार्रवाई

Mon, 27 Jun 2016 02:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Jun 2016 02:52 AM IST
विज्ञापन
clean chit given to manish Sisodia by delhi police
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर थाने में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ शिकायत मामले में रविवार को दिल्ली पुलिस के तीन विशेष आयुक्तों ने प्रेसवार्ता कर सफाई दी। उन्होंने सिसोदिया को क्लीन चिट देते हुए कहा कि दी गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं बनती।

विज्ञापन


विशेष आयुक्त क्राइम ताज हसन ने बताया कि शनिवार को मनीष सिसोदिया के गाजीपुर फल व सब्जी मंडी में दौरे के बाद आढ़तियों व मंडी के प्रधान सुरेंद्र गोस्वामी ने उनके खिलाफ शिकायत दी थी।
विज्ञापन


सुरेंद्र ने आरोप लगाया था कि मंडी में पहुंचने पर सिसोदिया का रवैया तानाशाही पूर्ण रहा था। वह अपने पद का लाभ उठाते हुए उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में शामिल ना होने पर हुई मोहनिया की गिरफ्तारी

clean chit given to manish Sisodia by delhi police
मनीष सिसोदिया

सुरेंद्र ने यहां तक कहा था कि उप-मुख्यमंत्री से उन्हें खतरा है। प्रेसवार्ता में ताज हसन ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद पाया गया कि पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं बनती है।

जहां तक संगम विहार के विधायक दिनेश मोहनिया की गिरफ्तारी की बात है। पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल होने के लिए कहा था।

लेकिन बार-बार कहने के बाद वह पुलिस की पूछताछ में शामिल नहीं हो रहे थे। इसीलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed