{"_id":"57baeefa4f1c1b8c63d4fb30","slug":"clean-campaign-is-damage-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान को लग रही चपत, अस्पताल के सामने फैली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान को लग रही चपत, अस्पताल के सामने फैली गंदगी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में चलाए गए स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पूरी तरह से पलीता लगा रहे हैं। सिविल अस्पताल के मुख्य द्वार पर बनी ग्रीन बेल्ट पिछले काफी समय से सूअरों का ठिकाना बना हुआ है।
विज्ञापन
लोग यहां पर कूड़ा डाल रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हैं कि हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। ओल्ड़ गुडगांव-अलवर रोड पर स्थित सिविल अस्पताल के आगे पौधे व घास लगाने के लिए ग्रीन बैल्ट की जगह खाली पड़ी हुई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस जगह पर पौधे और घास तो नहीं लगवा सके लेकिन हां यह जगह लोगों के कूड़ा कर्कट डालने के साथ-साथ सूअरों की आरामग्रह बनी हुई है।
विज्ञापन
उपचार करवाने के लिए सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों अस्पताल में घुसने से पहले मुंह पर रुमाल लगाना पड़ता है। काफी लोगों को इन सूअरों का सामना भी करना पड़ता है। इस जगह पर पड़े कूडे से उठती दुर्गंध की वजह से लोग पूरी तरह से परेशान हैं।
शहर के रोशनलाल, ओमप्रकाश, सुरेशचंद, महेश कुमार, रुस्तम, जुहरु का कहना है कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार के स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सिविल अस्पताल की ग्रीन बैल्ट पर पेड पौधों को लगवाने के साथ-साथ पूरी सफाई रखनी चाहिए।