फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Classes started in AIIMS due to reduction in corona all students called back

कोरोना की रफ्तार थमी: एम्स में भी शुरू हुईं कक्षाएं, सभी छात्रों को वापस बुलाया

Tue, 08 Feb 2022 08:47 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 08 Feb 2022 08:47 AM IST
सार

पिछले वर्ष दिसंबर माह में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आने के बाद एम्स ने एमबीबीएस, बीएससी नर्सिंग, एमएससी इत्यादि क्लास को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन
Classes started in AIIMS due to reduction in corona all students called back
AIIMS - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आने के साथ ही एम्स ने भी अब अपने यहां कक्षाएं शुरू कर दी हैं। सोमवार को एम्स प्रबंधन ने सभी छात्रों को वापस बुलाते हुए क्लास शुरू होने की जानकारी दी है। इस दौरान प्रबंधन ने प्रत्येक छात्र से टीकाकरण पूरा कराने और क्लास के दौरान कोविड सतर्कता नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष दिसंबर माह में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आने के बाद एम्स ने एमबीबीएस, बीएससी नर्सिंग, एमएससी इत्यादि क्लास को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया था। करीब 45 से 50 दिन तक ऑनलाइन क्लास के बाद प्रबंधन ने फैसला लिया है कि आगामी 12 फरवरी तक हाइब्रिड मोड के तहत क्लास जारी रहेगीं।
विज्ञापन


इस दौरान एमबीबीएस के तीसरे, छठे और आठवें सेमस्टर की पढ़ाई जारी रहेगी। साथ ही बीएससी-एमएससी के छात्रों के लिए भी यह निर्देश मान्य होंगे। इसके बाद आगामी 14 फरवरी से सभी छात्रों का क्लास में आना अनिवार्य होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed