फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Class eight student of Anupshahar strangled a five-year-old girl to death

नहीं रही नवी: आठवीं के छात्र ने गला दबाकर की बच्ची की हत्या, बेड के नीचे मिला पांच साल की मासूम का शव

Sun, 01 Jan 2023 08:09 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 01 Jan 2023 08:09 PM IST
सार

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने पहले बच्ची का गला रेती से दबाया। जिसके निशान शव पर मिले हैं। बच्ची की मौत के बाद उसने चाकू से उसके चेहरे, सिर व गर्दन पर वार किए, जिससे वह लहुलुहान हो गई। 

विज्ञापन
Class eight student of Anupshahar strangled a five-year-old girl to death
पांच वर्षीय बच्ची नवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यौराम में शुक्रवार शाम लापता हुई पांच वर्षीय बच्ची नवी का शव शनिवार देर रात पड़ोस में ही एक बंद मकान में बेड के नीचे से बरामद हुआ। बच्ची की हत्या गांव निवासी पड़ोस में रहने वाले कक्षा आठ के छात्र ने की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वारदात के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यौरामपुर निवासी नरेश ने शनिवार शाम थाने पर तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि वह गाजियाबाद में नौकरी करता है। घर पर उनकी पत्नी, पांच वर्षीय पुत्री नवी और दो पुत्र रहते हैं। बताया कि गत शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे उनकी पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। जहां से वह लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, परिजनों ने शनिवार रात को गांव में घर-घर जाकर तलाशी अभियान चलाया। देर रात करीब 11 बजे परिजन व ग्रामीण पड़ोस में ही एक बंद पड़े मकान में पहुंचे। जिसकी चाबी मकान मालिक से ली और अंदर जाकर तलाशी ली तो बच्ची का शव एक बेड के नीचे लहुलुहान हालत में पड़ा हुआ था। 

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। मृतका के सिर, चेहरे व गले पर चोट के निशान थे। इस संबंध में जांच पड़ताल के दौरान सामने आया कि पड़ोस में ही रहने वाले 14 वर्षीय कक्षा आठ के छात्र ने बच्ची की हत्या की है। जिस मकान में शव बरामद हुआ वह आरोपी छात्र का ही है। वह गांव में अपनी दादी के साथ रहता है। 

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने गुस्से में आकर नवी की हत्या की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपी छात्र मानसिक विक्षिप्त नजर आ रहा है। वारदात के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। रविवार शाम को गंगा तट पर मृतका का पोस्टमार्टम होने के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

रेती से दबाया गला, चाकू से सिर और गर्दन पर किए वार
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने पहले बच्ची का गला रेती से दबाया। जिसके निशान शव पर मिले हैं। बच्ची की मौत के बाद उसने चाकू से उसके चेहरे, सिर व गर्दन पर वार किए, जिससे वह लहुलुहान हो गई। इसके बाद आरोपी घर को बाहर से ताला बंद कर अपने घर चला गया।

आरोपी किशोर के पिता की हो चुकी है मौत
आरोपी किशोर के पिता की करीब तीन वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। जिसके बाद से आरोपी अपनी दादी के पास रहता है। नहाने व पढ़ने के लिए इस बंद घर का उपयोग करता है। उसकी मां की चाचा के साथ शादी हो चुकी है। वह दोनों नोएडा में रहते हैं।

आरोपी और उसकी छोटी बहन के साथ खेलती थी मृतका नवी
बताया गया कि आरोपी छात्र मृतका के पड़ोस में ही रहता है। नवी, आरोपी छात्र व उसकी बहन के साथ खेला करती थी। जिससे परिजनों को भी आरोपी छात्र पर कोई शक नहीं हुआ। मृतका के घर से आरोपी का घर करीब 50 मीटर की दूरी पर है।

तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी छात्र को भी हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने गुस्से में आकर बच्ची की हत्या की है। हालांकि, अभी तक आरोपी ने यह नहीं बताया है कि आखिर उसे किस बात पर इतना गुस्सा आया कि उसने बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पूछताछ जारी है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। - श्लोक कुमार, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed