{"_id":"5d2bd1f38ebc3e6d046f7232","slug":"class-9-boy-missing-for-three-days-found-murdered-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से लापता 9वीं कक्षा के छात्र की हत्या, खाली मकान में मिला शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन दिन से लापता 9वीं कक्षा के छात्र की हत्या, खाली मकान में मिला शव
Mon, 15 Jul 2019 06:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2019 06:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोती नगर इलाके में शुक्रवार से गायब बसई दारापुर निवासी किशोर विक्की की हत्या कर दी गई। रविवार को 9वीं कक्षा के छात्र विक्की का शव इलाके के एक खाली पड़े मकान में मिला। आशंका है कि किशोर की पीटकर हत्या की गई है। पुलिस अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विक्की के पिता अरुण मंडल ने बताया कि गत शुक्रवार सुबह विक्की ट्यूशन पढ़कर घर पहुंचा और कुछ देर बाद बाहर निकल गया। मां ने फोन पर उससे घर आने के बारे में पूछा तो उसने 10 मिनट में पहुंचने की बात कही।
विज्ञापन
वह नहीं आया तो मां ने दोबारा फोन किया, लेकिन वह स्विचऑफ था। फोन पर संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने विक्की की तलाश शुरू की। करीब 24 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने मोती नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
इसी दौरान किसी शख्स ने उसके पिता को बताया कि खाली पड़े मकान में एक शव पड़ा है। परिजन और पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। शव विक्की का ही था।
पुलिस को आशंका है कि खाली पड़े मकान में लोग चोरी-छिपे नशा करते होंगे। पुलिस को कमरे से नमकीन के कुछ पैकेट मिले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।