कंपास से वारकर 11वीं के छात्र की हत्या, मौत से पहले दोस्तों से हुआ था झगड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावला इलाके में सोमवार दिनदहाड़े 11वीं के एक छात्र की कंपास से वारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय छात्र के दोस्त उसके साथ थे और उनका आपस में झगड़ा भी हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि छात्र के सीने में कंपास से वार किया गया, जिसकी वजह से खून अधिक बह गया और उसकी मौत हो गई। हत्या में उसके दोस्त शामिल हैं या किसी और ने वारदात को अंजाम दिया, छावला थाना पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त मंदीप (16) के रूप में हुई है। मंदीप परिवार के साथ विकासपुरी में रहता था और डीएवी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था।
कुछ लड़कों ने पीसीआर कॉल कर मंदीप के घायल होने की सूचना दी
सोमवार दोपहर करीब 3.20 बजे कुछ लड़कों ने पीसीआर कॉल कर मंदीप के घायल होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मंदीप स्कूल यूनिफॉर्म में गोयला डेयरी के पास नाले के किनारे मिला।
घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस सूत्रों को पता चला है कि मंदीप का उसके दोस्तों से किसी बात पर झगड़ा हुआ था
हालांकि यह जानकारी नहीं है कि उसकी हत्या किसने की। पुलिस यह पता लगा रही है कि सोमवार को वह स्कूल गया था या नहीं। छावला थाना पुलिस मंदीप के दोस्तों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।