फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Class 10th student misdeeds by threatening to kill her

जान से मारने की धमकी देकर 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 21 वर्षीय युवक ने दिया वारदात को अंजाम

Sat, 11 Jan 2020 09:22 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 11 Jan 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
Class 10th student misdeeds by threatening to kill her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में बृहस्पतिवार देर रात जान से मारने की धमकी देकर 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक ही इमारत में रहने वाले 21 वर्षीय युवक ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर न्यू अशोक नगर पुलिस ने जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने व पॉक्सो की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


17 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ न्यू अशोक नगर में किराए के मकान में रहती है। परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। बृहस्पतिवार रात 12 बजे के आसपास पीड़िता शौचालय जाने के लिए उठी। उसी दौरान किशोरी की बिल्डिंग में रहने वाला आरोपी युवक पीड़िता को जबरन कमरे में ले गया। 
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शुक्रवार सुबह पीड़िता का मेडिकल करवाया गया, जहां पुष्टि होने के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed