मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र की बैठक में आपस में भिड़े आप कार्यकर्ता, पार्टी ने मांगी रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) की मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में बुलाई एक बैठक में बीती रात कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इनमें से कुछ कार्यकर्ता स्थानीय विधायक के साथ थे। वहीं, कुछ एक वार्ड के पार्षद के समर्थक थे। दोनों ने एक-दूसरे पर इलाके में विकास की अनदेखी का आरोप लगाते हुए लोकसभा चुनाव प्रचार को खराब प्रदर्शन की वजह बताया। इससे दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। हालांकि दोनों गुटों ने पुलिस से इस बावत कोई शिकायत नहीं की है। उधर, पार्टी ने मामले को संजीदगी से लेते हुए आंतरिक जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में जीटी रोड के ग्रांड इम्पेरिया बैंक्वेट में आप ने एक कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया था। इसमें स्थानीय विधायक समेत विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने भी इसमें शिरकत की थी। बताया जा रहा है कि बैठक खत्म होने के बाद गोपाल राय वापस लौट गए। उनके जाने के बाद कार्यकर्ता खाने की टेबल पर चले गए। वहीं, विधायक व पार्षद समेत कुछ कार्यकर्ता मंच पर ही रुके थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। बृहस्पतिवार को गोपाल राय ने बताया कि इस मामले में पार्टी पदाधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।