{"_id":"5fea3b670e7ba15801105ee0","slug":"claim-to-give-corona-vaccine-on-fake-website-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वेबसाइट पर कोरोना वैक्सीन देने का दावा, ट्रायल में शामिल होने के लिए लोगों को भेजा रहा लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वेबसाइट पर कोरोना वैक्सीन देने का दावा, ट्रायल में शामिल होने के लिए लोगों को भेजा रहा लिंक
Tue, 29 Dec 2020 01:39 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कोरोना वैक्सीन के नाम पर फर्जीवाड़े का खेल शुरू हो गया है। कुछ सोशल मीडिया ग्रुप और एक वेबसाइट पर वैक्सीन देने का दावा किया जा रहा है। लोगों के फोन पर आ रहे एक मैसेज में वेबसाइट का यूआरएल दिया जा रहा है और ट्रायल में शामिल होने के लिए एक मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
डॉक्टरों के व्हाट्सएप समूह में वायरल हुए इस इस मैसेज के नंबर पर डॉक्टर ने फोन किया तो उधर से जवाब था कि वेबसाइट पर अपनी जानकारी देने के बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच अस्पताल आ जाएं। इसके बाद कोरोना की एंटीबॉडी जांच करने पर अगर शरीर में एंटीबॉडी नहीं मिलेगी तो टीका लगा दिया जाएगा। जैसे ही यह मामला बढ़ा और कई लोगों ने इस नंबर पर फोन किया तो वेबसाइट ने ट्रायल रद्द करने की बात कही।
विज्ञापन
एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर डॉक्टर संजय राय ने कहा है कि यह बिल्कुल गलत है और वैक्सीन के ट्रायल के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि बिना सरकार के मंजूरी के कोई भी टीकाकरण नहीं कर सकता है। टीकाकरण अभियान के साथ एक तरह का खिलवाड़ है।
विज्ञापन