{"_id":"6a4e4c2ea1e337b23b0035af","slug":"cjps-sit-in-continues-questions-raised-over-allegations-of-secret-video-recording-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-144729-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीजेपी का धरना जारी, गुप्त वीडियो रिकॉर्डिंग के आरोप पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीजेपी का धरना जारी, गुप्त वीडियो रिकॉर्डिंग के आरोप पर उठाए सवाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन बुधवार को लगातार 19वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 11वें दिन भी जारी रही। डॉक्टरों के अनुसार, बुधवार को उनका ब्लड प्रेशर 103/78 और ब्लड शुगर 75 दर्ज किया गया है। साथ ही, वांगचुक का वजन सात किलो से ज्यादा घट चुका है।
इस बीच धरने के दौरान गुप्त रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग किए जाने के आरोपों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीजेपी का दावा है कि प्रदर्शन स्थल पर मौजूद एक व्यक्ति लोगों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। पूछताछ करने पर उसने पहले खुद को किसान बताया लेकिन बाद में उसके दिल्ली पुलिस से जुड़े होने की बात सामने आई। संगठन ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इस तरह निगरानी करना उचित नहीं है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
पुलिस की कार्यशैली पर भी उठाए सवाल
सीजेपी ने इस घटना को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। संगठन के अनुआर, अगर पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी कर रही थी तो अधिकारियों को अपनी पहचान छिपाने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने सवाल किया कि अगर कोई गलत काम नहीं हो रहा था, तो फिर प्रदर्शन में शामिल लोगों की गुप्त रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग क्यों की जा रही थी। इस तरह की गतिविधियां शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल लोगों में डर पैदा करने और उन पर नजर रखने की कोशिश का हिस्सा हो सकती हैं। सीजेपी ने पूरे मामले की पारदर्शी जांच और प्रशासन से स्पष्ट जवाब की मांग की है।