फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CJP Protest: Protesters pelted stones hours before the Education Minister's resignation

Delhi NCR News: सीजेपी प्रदर्शन- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से कुछ घंटे पहले प्रदर्शनकारियों ने की पत्थरबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
स्पेशल सीपी व एसआई को गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, लाठीचार्ज भी हुआ, करीब 15 मिनट तक चलती रही पत्थरबाजी व आंसू गैस के गोले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान शनिवार दोपहर को सीजेपी पदाधिकारियों व केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के बीच अंतिम दौर की बात होनी थी, बावजूद प्रदर्शनकारियों का हुड़दंग रुका नहीं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कुछ घंटे पहले प्रदर्शनकारियों ने अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल पत्थरबाजों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। फिर हल्का लाठीचार्ज किया।
पत्थरबाजी में दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) अनिल शुक्ला और एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गए। वहीं, प्रदर्शनकारियों की ओर से किए जा रहे हंगामे को बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की। इससे पहले सोमवार, मंगलवार और बुधवार को भी जंतर-मंतर के पास जमकर बवाल हुआ था।
विज्ञापन

सीपी से लेकर एनडीएमसी सेंटर तक प्रदर्शनकारियों का कब्जा था। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा था। देश भक्ति के गीत चल रहे थे और प्रदर्शनकारी भारत माता के नारे लगा रहे थे। उस समय कनॉट प्लेस की तरफ से प्रदर्शनकारियों का एक समूह आया। करीब दो बजे एनडीएमसी बिल्डिंग चौराहे के पास प्रदर्शनकारियों ने अचानक नारेबाजी करने के दौरान पहले पुलिसकर्मियों पर पानी की बोतल और चप्पल-जूते फेंके और फिर पथराव शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी करीब 15 मिनट तक पत्थरबाजी करते रहे। पुलिस को स्थिति को संभालने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इससे कुछ प्रदर्शनकारी युवतियां मामूली रूप से घायल हो गईं। अन्य प्रदर्शनकारी एक युवती को पानी पिलाते और उनके ऊपर पानी डालते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
विशेष पुलिस आयुक्त को मौके पर दिया गया उपचार-
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार विशेष पुलिस आयुक्त शुक्ला ने हेलमेट पहना हुआ था। पत्थरबाजी के दौरान एक पत्थर उनके हेलमेट से नीचे गर्दन पर लगा, जबकि दूसरा उनके हाथ में लगा। उसके बावजूद वह जंतर-मंतर पर डटे रहे। अमर उजाला संवाददाता ने देखा कि उनका स्टाफ उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दे रहा था। हालांकि विशेष पुलिस आयुक्त व एसआई के अलावा काफी पुलिसकर्मियों को चोटें लगी हैं। गोविंदपुरी थानाध्यक्ष उमेश यादव को पैर में, एसीपी अनिल शर्मा को पैरों में व डीसीपी जसबीर को हाथों में चोटें लगी हैं।
प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर पथराव
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के शनिवार को इस्तीफे की घोषणा के तुरंत बाद जंतर-मंतर पर पथराव शुरू हो गया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का लाठीचार्ज किया।

जाम की हालात रहे-
जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के चलते नई दिल्ली के इलाके में भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम की स्थिति रही। दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली के इन इलाकों में भारी भीड़ ट्रैफिक कंजेशन को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की थी कि वे फिलहाल नई दिल्ली की ओर जाने से बचें। पुलिस के मुताबिक, इलाके में असामान्य रूप से बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है और कई मार्गों पर जाम की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed