{"_id":"6a4d2928e6685ef59a0ad02d","slug":"cjp-protest-continues-for-the-18th-day-wangchuk-loses-73-kg-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-144618-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 18वें दिन भी जारी रहा सीजेपी का प्रदर्शन, वांगचुक का 7.3 किलो वजन घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 18वें दिन भी जारी रहा सीजेपी का प्रदर्शन, वांगचुक का 7.3 किलो वजन घटा
विज्ञापन
सीजेपी ने एक्स अकाउंट को बहाल किए जाने के आदेश का किया स्वागत
-बारिश में भी नहीं टूटा प्रदर्शनकारियों का हौसला
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन मंगलवार को लगातार 18वें दिन भी जारी रहा। बारिश के बावजूद प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, किसान नेता और कई संगठन शामिल हुए। मंगलवार को अभिनेता रघुराम भी सीजेपी के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे। वहीं, प्रदर्शन के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 10वें दिन भी जारी रही। डॉक्टरों के अनुसार, मंगलवार को सोनम वांगचुक का ब्लड प्रेशर 102/61 और ब्लड ग्लूकोज 68 दर्ज किया गया। उनके मुताबिक, पिछले 10 दिनों में उनका वजन 7.3 किलोग्राम कम हो गया है। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया कि डॉक्टर रोजाना सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं और मेडिकल रिपोर्ट भी सार्वजनिक की जा रही है। भूख हड़ताल के कारण सभी अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ रही है, लेकिन सभी इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।
सीजेपी का एक्स अकाउंट बहाल, फैसले का किया स्वागत : सीजेपी ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित कर दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से सीजेपी के एक्स अकाउंट को बहाल किए जाने के आदेश का स्वागत किया। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अदालत का आभार जताते हुए कहा कि सरकार ने पहले अकाउंट को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया था, जबकि अदालत में न्याय हुआ। वहीं, सोनम वांगचुक ने भी अदालत के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति की रक्षा करने वाला है।