{"_id":"5dda03d68ebc3e54a009047e","slug":"city-magistrate-gave-instructions-to-police-station-incharge-and-prv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब शादियों में आतिशबाजी की तो दूल्हा भी हो सकता है गिरफ्तार, सिटी मजिस्ट्रेट ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शादियों में आतिशबाजी की तो दूल्हा भी हो सकता है गिरफ्तार, सिटी मजिस्ट्रेट ने दिए निर्देश
Sun, 24 Nov 2019 09:45 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 24 Nov 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पटाखे और आतिशबाजी पर अभी तक लोगों को जागरूक किया जा रहा था। लेकिन, अब प्रशासन ने सख्ती बरतने की चेतावनी दे दी है। साथ ही जिले के सभी थाना प्रभारियों और पीआरवी को निर्देश दिए हैं कि इस तरह की सूचना मिलती है तो संबंधित लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
वहीं, लगातार जागरूक करने के बावजूद शादियों में आतिशबाजी चलाने की सूचनाएं मिल रही हैं। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर निर्देश दिया है कि कार्रवाई के दौरान दूल्हे को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने पटाखे और आतिशबाजी पर पाबंदी लगा दी है। लेकिन, कुछ लोग शादी समारोह में आतिशबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके लिए सभी थाना प्रभारियों और पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वह सूचना मिलने पर तत्काल फोन से फोटो लें और इस संबंध में जो भी आरोपी हो उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर गिरफ्तारी करें।

उन्होंने कहा कि अभी इस तरह की घटनाओं में दूल्हे को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। यदि लोग नहीं माने तो आयोजक के साथ दूल्हे को भी गिरफ्तार करना शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ मिलकर इस योजना पर काम किया जा रहा है। बताया कि किसी हालत में आतिशबाजी चलने नहीं दी जाएगी।